एक्सप्लोरर

सरकार का फैसला- चीनी संचार उपकरणों पर लगेगी रोक, सभी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को चीनी इक्विपमेंट हटाने का निर्देश

सरकार का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब चीन के साथ खूनी झड़प हुई है. संचार विभाग ने चीनी उपकरणों के 4G के क्रियान्वन में प्रयोग/उपयोग हो रहे उपकरणों पर भी तुरन्त रोक लगा दी है.

नई दिल्लीः भारत सरकार ने चीनी संचार उपकरणों पर रोक लगाने का फैसला किया है. सभी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को चीनी उपकरण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. सरकारी कंपनियों से कहा गया है कि वे नए सिरे से शर्तें बदलकर टेंडर जारी करें ताकि चीनी कंपनियां हिस्सा ही न ले पाएं.

भारत सरकार ने संचार विभाग, बीएसएनएल और एमटीएनएल को निर्देश देकर 4G के क्रियान्वयन के लिए किसी भी चीनी उपकरण के प्रयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, इतना ही नहीं संचार विभाग ने चीनी उपकरणों के 4G के क्रियान्वन में प्रयोग/उपयोग हो रहे उपकरणों पर भी तुरन्त रोक लगा दी है.

सरकार ने तमाम सरकारी कंपनियों को निर्देश दिए हैं जिसके तहत सभी संचार उपकरणों की खरीद के लिए जारी किए गए टेंडरों को तुरंत रद्द कर दिया जाए और संचार उपकरणों की खरीद के लिए नई शर्तों के साथ नई टेंडर जारी किए जाएं. इन टेंडरों के शब्दों को इस तरह से गड़ा जाए ताकि  इससे चीनी कंपनियां  खुद ब खुद  बाहर हो जाएं  या इन टेंडरों में चीनी कंपनियां हिस्सा न ले पाएं.

संचार विभाग ने सभी निजी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश देने की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत सभी प्राइवेट मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे चीनी उपकरणों को तुरंत सेवा से बाहर करने और नए चीनी उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

हुआई और जेटी दो चीनी कंपनियों को लेकर खास तौर पर दुनियाभर में डाटा चोरी और सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इन दोनों कंपनियों के मालिकाना हक पर भी शंका की बादल मंडराते रहे हैं. ऐसा माना जाता है कि इन दोनों कंपनियों के पीछे चीनी सरकार खुद है.

संचार विभाग, चीनी संचार उपकरणों पर प्रतिबंध लगाकर ना केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ सकेगा बल्कि देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी मजबूत होगा.

सरकार का और संचार मंत्रालय का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर ना केवल जबरदस्त तनाव है बल्कि उसके साथ ही साथ खूनी झड़प भी हुई है. ऐसे में चीनी संचार उपकरणों पर रोक लगाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को सरकार सबसे आगे रख रही है. साथ ही साथ जनमानस को भी सकेंत साफ है चीनी सामान का बहिष्कार करें.

सीमा विवाद पर भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान- चीन की वजह से गलवान घाटी में हुई हिंसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget