एक्सप्लोरर

क्या एंटीलिया साजिश तिहाड़ में रची गई? जेल से मोबाइल बरामद, इंडियन मुजाहिदीन आतंकी से पूछताछ

जेल से मोबाइल बरामद होने के बाद तिहाड़ जेल ने भी इंटरनल जांच शुरू कर दी है. जेल नंबर 8 हाई सिक्योरिटी जेल है, उसमें इस तरह मोबाइल मिलने से तिहाड़ की सिक्योरिटी और सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं.

नई दिल्ली: देश की सबसे सुरक्षित कहे जाने वाली तिहाड़ के अंदर बंद इंडियन मुजाहिदीन आतंकी तहसीन अख्तर के बैरेक से मोबाइल फ़ोन बरामद हुई है. वो मोबाइल जिससे टेलीग्राम चैनल बनाकर जैश उल हिन्द नाम के संगठन ने मुकेश अम्बानी के एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने की ज़िम्मेदारी ली थी. गुरूवार शाम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तिहाड़ जेल पहुंची और तिहाड़ प्रशासन के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. तो जेल नंबर 8 में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर के बैरेक से ये मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ. जांच के दौरान ये बात सामने आई कि जिस फोन का इस्तेमाल कर टेलीग्राम चैनल के जरिये जैश उल हिंद नाम के संगठन ने ज़िम्मेदारी ली थी वो तिहाड़ जेल में एक्टिव था. सपेशल सेल ने जेल अथॉरिटी के साथ तिहाड़ में तलाशी ली तो ये मोबाइल इंडियन मुजाहिदीन आतंकी तहसीन अख्तर के बैरेक से मिला.

सूत्रों के मुताबिक इसी मोबाइल से टोर ब्राउजर के जरिये डार्क नेट पर वर्चुअल नम्बर क्रिएट किया गया और फिर उसी से एंटीलिया के पास बरामद विस्फोटक के बाद धमकी भरा पोस्ट तैयार किया. तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक जेल नंबर 8 हाई सिक्योरिटी जेल है, जिसमें कई आतंकी संगठनों के आतंकी बंद हैं. इस जेल में इंडियन मुजाहिदीन आतंकी तहसीन अख्तर के अलावा अल कायदा और अंडर वर्ल्ड से जुड़े लोग भी बंद हैं. लेकिन ये मोबाइल फ़ोन आतंकी तहसीन अख्तर के बैरेक से बरामद हुआ है.

दरअसल स्पेशल सेल को इजरायल एम्बेसी के पास हुए धमाके की जांच के दौरान ये पता चला था कि जिस नंबर से टेलीग्राम के जरिये जैश उल हिन्द नाम के संगठन ने धमाके की ज़िम्मेदारी ली थी वो नंबर तिहाड़ जेल में एक्टिव था. स्पेशल सेल इसकी जांच कर ही रही थी कि तभी मुंबई में अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक के बाद जो धमकी भरा लेटर आया उसमें भी जैश उल हिन्द संगठन ने जिम्मेदारी ली और जब मुम्बई पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जांच की तो पता लगा ये नम्बर भी दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक्टिव है.

इसके बाद स्पेशल सेल से मुम्बई पुलिस ने सम्पर्क साधा और उसके बाद ये बड़ा खुलासा हुआ कि दोनों मामलों में एक ही मोबाइल नंबर 931**20819 जो कि पूर्वी दिल्ली के रघुबरपुरा इलाके के जयदीप नाम के शख्स पर रजिस्टर्ड था, उसका इस्तेमाल हुआ. इस नंबर की जांच करते हुए एक और संदिग्ध नंबर 9711**9888 भी स्पेशल सेल के सामने आया है. इस नंबर की मदद से ही तहसीन अख्तर के पास से बरामद मोबाइल नंबर को एक्टिवेट किया गया था. स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक इस फ़ोन का इस्तेमाल तिहाड़ जेल में तहसीन अख्तर के साथ कुछ और आतंकी भी कर रहे थे. पुलिस जल्द ही तहसीन अख्तर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. जिससे ये साफ हो कि इस साजिश के पीछे इन आतंकियों का हाथ हैं या नहीं. कहीं ये एक बड़ी साजिश का हिस्सा मात्र तो नही.

जेल से मोबाइल बरामद होने के बाद तिहाड़ जेल ने भी इंटरनल जांच शुरू कर दी है. जेल नंबर 8 हाई सिक्योरिटी जेल है, उसमें इस तरह मोबाइल मिलने से तिहाड़ की सिक्योरिटी और सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget