एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: राज ठाकरे ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के बयान पर की नाराजगी जाहिर, कहा- इतिहास नहीं पता तो बात न करें

Raj Thackeray On Governor Remark: उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए बात करके माहौल खराब न करें कि चुनाव से पहले किसी ने कुछ कहा था. आपने ऐसा क्यों कहा हम इतने भोले नहीं हैं कि यह न जान सकें

Bhagat Singh Koshyari Remark: महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को अपने बयान के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. उनके बयान पर विपक्ष पूरी तरह से हमलावर हो गया है तो वहीं बीजेपी (BJP) नेता भी उनके बयान पर असहमति जता रहे हैं. अब एमएनएस (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने भी उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की है.

उन्होंने कहा कि कोश्यारी की होशियारी? यदि आप महाराष्ट्र के इतिहास के बारे में नहीं जानते हैं तो बात न करें. राज्यपाल प्रतिष्ठा और सम्मान की पदवी है इसलिए लोग उनके खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हैं, लेकिन राज्यपाल के बयानों ने महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को आहत किया है. महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से लोग आए और यहां व्यापार करने आ रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि मराठी आदमी ने यहां मन और जमीन की खेती की? दूसरी तरफ क्या उन्हें ऐसा माहौल मिलेगा? उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए बात करके माहौल खराब न करें कि चुनाव से पहले किसी ने कुछ कहा था. आपने ऐसा क्यों कहा हम इतने भोले नहीं हैं कि यह न जान सकें. मराठी आदमी को मत भूलना, मैं अभी आपको बस इतना ही बता रहा हूं.

एनसीपी और कांग्रेस ने भी किया विरोध

वहीं, एनसीपी  विधायक अमोल मितकारी ने कहा है कि महाराष्ट्र और मुंबई  के लोग कुशल और सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि एक मराठी व्यक्ति की कमाई से कई राज्य के लोगों को खाना मिलता है. हम ईमानदार लोग हैं, जो मेहनत की रोटी खाते हैं और दूसरों को भी खिलाते हैं. मितकारी ने कहा कि आपने मराठी लोगों का अपमान किया है, जल्द से जल्द महाराष्ट्र से माफी मांगे. तो वहीं कांग्रेस  ने कहा है कि जिस राज्य के वो राज्यपाल हैं उसी राज्य के लोगों को अपमानित कर रहे हैं. उनके शासनकाल में राज्यपाल की गरिमा को गिराया गया है.

क्या कहा भगत सिंह कोश्यारी ने

भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने मुंबई (Mumbai) के अंधेरी में एक चौक के उद्घाटन और नामकरण समारोह के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कभी-कभी मैं महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोगों से कहता हूं कि अगर गुजराती (Gujarat) और राजस्थानी (Rajasthan) लोगों को यहां से हटा दिया गया, तो आपके पास पैसे नहीं रहेंगे. आप मुंबई को आर्थिक राजधानी कहते हैं, लेकिन अगर ये (गुजराती और राजस्थानी) लोग यहां नहीं हैं, तो इसे आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय राउत ने बताया मराठी मानुष का अपमान

ये भी पढ़ें: Maharashtra: राजस्थानी-गुजराती वाले विवादित बयान पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दी सफाई, बीजेपी नेता ने किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget