एक्सप्लोरर

BJP से फेस-टू-फेस के मूड में स्टालिन, PM मोदी का नाम लेकर बोले- बताओ तमिलनाडु ने केंद्र की कौनसी योजना रोकी

MK Stalin On PM Modi: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि हमने सिर्फ सीएए का विरोध किया है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने गलत दावा किया है.

MK Stalin On PM Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार (29 फरवरी, 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यह बताना चाहिए कि राज्य सरकार ने किन केंद्रीय योजनाओं को रोका है. 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन कल्याण को ध्यान में रखते हुए केवल राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध किया था. 

स्टालिन मोदी के इस दावे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि तमिलनाडु में केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से सहयोग नहीं मिला है. प्रधानमंत्री ने राज्य के दक्षिण हिस्से में स्थित तिरुनेलवेली में बुधवार को एक जनसभा के दौरान ये दावे किए थे. 

एम के स्टालिन क्या बोले?
सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी के बार-बार तमिलनाडु की यात्रा करने का जिक्र करते हुए कहा कि “उनके चेहरे पर हार का डर स्वाभाविक है और यह आक्रोश के रूप में प्रकट हो रहा है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री डीएमके और इसकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं. 

स्टालिन ने अपने 71वें जन्मदिवस से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा, “उनका कहना है कि हम उनकी शुरू की गई परियोजनाओं को रोक रहे हैं. उन्हें बताना चाहिए वे कौन सी परियोजनाएं लाये थे, जिनमें हमने बाधा डाली.” उन्होंने पूछा कि क्या डीएमके एम्स या मेट्रो रेल के खिलाफ है और क्या सरकार कभी भी केंद्रीय परियोजना के लिए जमीन आवंटित करने में कतराई है. 

स्टालिन ने कहा, 'प्रधानमंत्री फिजूल आरोप लगा रहे हैं. 

CAA का विरोध करने का बताया कारण
सीएम स्टालिन  ने कहा कि डीएमके ने कुछ केंद्रीय पहलों का विरोध किया, जिनमें एनईईटी और सीएए शामिल थे, क्योंकि ये क्रमशः छात्रों और श्रीलंकाई शरणार्थियों के हितों के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि द्रमुक ने नयी शिक्षा नीति और रद्द हो चुके तीन कृषि कानूनों का भी विरोध किया. 

स्टालिन ने कहा कि पार्टी इन दो मुद्दों पर स्पष्ट रूप से अपना विरोध दर्ज कराती रही है. 

उन्होंने कहा, 'मोदी एक हृदयहीन सरकार का नेतृत्व करते हैं जो एक राज्य को उचित अनुदान देने से इनकार करती है, उधार लेने से रोकती है, बाढ़ राहत राशि भी मंजूर नहीं करती है.'' 

उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में 'लोकतंत्र और बहुलवाद को बनाए रखने के लिए फासीवाद व सांप्रदायिकता को हराना' और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत सुनिश्चित करना द्रमुक का 'कर्तव्य' है. 

ये भी पढ़ें- TMC नेता का बड़ा दावा, 'बंगाल की 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस', जानें कांग्रेस ने द‍िया क्‍या जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget