एक्सप्लोरर

बीड़ी देने से मना करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी

दिल्ली में कुछ बदमाशों ने बीड़ी देने से मना करने पर एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्लीः बीड़ी देने से इनकार करने पर एक आदमी पर गोलियां चला देने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के एस एस नगर के विवेक, दिनेश और विकास के रूप में हुई है और वे सभी 23 साल के हैं.

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात को अपने ट्रक में आलू लादने के बाद 35 वर्षीय मिथिलेश अपने हेल्पर राजकुमार और एक अन्य व्यक्ति के साथ केशवपुरम सब्जी मंडी जा रहे थे. रास्ते में मिथिलेश ने पेशाब करने के लिए आजादपुर फ्लाईओवर के समीप ट्रक खड़ा कर दिया और जब वह अपने ट्रक के पास लौटा तब एक व्यक्ति ने उनसे बीड़ी मांगी.

पुलिस के अनुसार, मिथिलेश इनकार करते हुए गाड़ी लेकर आगे बढ़ने लगा तब आरोपी ने अपने दो साथियों को बुलाया और उनमें से एक ने गोली चला दी जो राजकुमार के पेट में लगी. उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक घायल को तत्काल पुलिस एक अस्पताल लेकर गयी और अशोक विहार थाने में मामला दर्ज किया गया.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया कि तकनीकी निगरानी प्रणाली और स्थानीय मुखबिरों की मदद से सभी तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गयी और विकास को अशोक विहार में रेलवे लाइन के समीप ग्रीन बेल्ट पार्क से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ इस वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली. उससे मिली सूचना के आधार पर दिनेश और विवेक को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. आर्य के अनुसार दिनेश और विवेक 2016 के एक हत्याकांड में तीन महीने पहले ही पैरोल पर छूटे थे. उन तीनों के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः पंजाब के बाद अब राजस्थान सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में बिल लाएगी, सीएम गहलोत ने किया एलान

चेहरा एक नाम अनेक, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पूछताछ में हैरान रह गई क्राइम ब्रांच की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget