एक्सप्लोरर

यूपी में नन के साथ बदसलूकी: अमित शाह ने दिया जांच का भरोसा, राहुल का RSS पर निशाना

झांसी में उत्कल एक्सप्रेस के कोच B-2 से यात्रा कर रहीं दो नन और दो ‘पोस्टुलेंट’ को रेलवे पुलिस ने ट्रेन से उतार कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.केरल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- ननों के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में धर्म परिवर्तन के आरोप में केरल की ननों के एक समूह को ट्रेन से उतारकर जांच करने का मामला गरमा गया है. इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की थी. चिट्ठी के बाद अमित शाह ने विजयन को जांच का भरोसा दिया है. वहीं, इस मामले में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला है.

मुख्यमंत्री विजयन ने चिट्ठी में क्या कहा?

चिट्ठी में सीएम पिनाराई विजयन ने झांसी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ननों के एक समूह का कथित उत्पीड़न करने की कड़ी निंदा की थी. उन्होंने अमित शाह को लिखे अपने पत्र में मांग की थी कि इस मामले में शमिल लोगों पर कार्रवाई हो. पिनाराई विजयन का कहना है कि ऐसी घटनाएं देश की छवि को धूमिल करती हैं.

अमित शाह ने क्या कहा?

कल केरल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘’ननों के समूह के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैं केरल के लोगों को यह आश्वासन देना चाहूंगा कि इस मामले के दोषियों को यथाशीघ्र न्याय के शिकंजे में लाया जाएगा.’’ बीजेपी के कांजीरापल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार केजे अल्फोंस ने भी शाह के समक्ष यह मामला उठाया था.

राहुल गांधी का RSS पर निशाना

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कर्मी ननों के समूह को पूछताछ के लिए कोच से ले जा रहे हैं. वीडियो को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा. राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘’यूपी में केरल की नन पर हुआ हमला संघ परिवार के ज़हरीले प्रोपोगेंडा का नतीजा ,है जो अल्पसंख्यकों को कुलने के लिए एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाता है.’’.

क्या है पूरा मामला?

19 मार्च को उत्तर प्रदेश के झांसी में उत्कल एक्सप्रेस के कोच B-2 से यात्रा कर रहीं दो नन और दो ‘पोस्टुलेंट’ को रेलवे पुलिस ने ट्रेन से उतार कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि दो महिलाओं को कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा है और इसके बाद इन नन को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि शिकायत निराधार थी और पूछताछ के बाद चारों महिलाएं दूसरी ट्रेन पकड़कर ओडिशा के लिए रवाना हो गईं.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: गृह मंत्री देशमुख ने उद्धव को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘मेरे ऊपर लगे वसूली के आरोपों की हो जांच’

GNCTD संशोधन बिल को संसद की मिली मंजूरी, सीएम केजरीवाल बोले- लोकतंत्र के लिए दुखद दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget