एक्सप्लोरर

Maharashtra: गृह मंत्री देशमुख ने उद्धव को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘मेरे ऊपर लगे वसूली के आरोपों की हो जांच’

अनिल देशमुख ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अगर सीएम जांच के आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा. बीजेपी लगातार गृह मंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है.परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध उगाही का सनसनीखेज आरोप लगाया था. परमबीर सिंह आज बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

मुंबई: विवादों में घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर बयान जारी किया है. अनिल देशमुख ने इस बाबत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में देशमुख ने कहा है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने उनपर वसूली के जो आरोप लगाए हैं, उन सभी आरोपों की जांच कराई जाए. वहीं, परमबीर सिंह आज बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा- अनिल

चिट्ठी में अनिल देशमुख ने कहा कि जब आरोपों की जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. अनिल देशमुख ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अगर सीएम जांच के आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा. बीजेपी लगातार गृह मंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है.

परमबीर सिंह ने देशमुख पर क्या आरोप लगाए थे?

बता दें कि परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध उगाही का सनसनीखेज आरोप लगाया था. उन्होंने यह कहा था कि एंटीला विस्फोटक मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से देशमुख सीधे संपर्क में थे. उन्होंने वाझे को हर महीने 100 करोड रुपए की अवैध उगाही करने का निर्देश दिया था.

आज हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं परमबीर

अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर रहे परमबीर सिंह आज बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं. कल सुप्रीम कोर्ट ने परमवीर सिंह की याचिका सुनने से इंकार कर दिया था और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की मांग हाईकोर्ट में रखने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि परमबीर सिंह ने अपनी याचिका में देशमुख को पक्ष क्यों नहीं बनाया? अब परमवीर सिंह बॉम्बे हाईकोर्ट जा सकते हैं.

आज एनआईए कोर्ट में होगी सचिन वाजे को पेशी

मुम्बई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा. एनआईए कोर्ट ने उन्हें 25 मार्च तक कि पुलिस कस्टडी में भेजा था. जिसके बाद आज एनआईए फि से एनआईए कोर्ट में पेश कर उसकी कस्टडी की मांग करेंगी. सचिन वाजे को 14 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले सचिन वाजे ने ठाणे की एक अदातल में अग्रिम जमानत दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

GNCTD संशोधन बिल को संसद की मिली मंजूरी, सीएम केजरीवाल बोले- लोकतंत्र के लिए दुखद दिन

बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान-...तो ममता बनर्जी बरमूडा शॉर्ट्स पहनें, TMC ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget