एक्सप्लोरर

पूरी तरह वैक्सीनेटेड नहीं है तो यात्रा पर लग सकता है बैन, जानिए क्या कहती है सरकार की एडवाइजरी  

भारत सरकार ने कहा है कि जब तक वैक्सीन की दोनों खुराक न लग जाए, तब तक गैर जरूरी यात्रा से बचना चाहिए. सरकार ने इस संंबंध में सात सूत्रीय एडवाइजरी जारी की है.

भारत सरकार के चौथे सीरो सर्वे में यह बात सामने आई है कि देश में करीब 67.6 प्रतिशत लोगों में SARS-COV-2 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई है. यह एंटीबॉडी या तो वैक्सीन लेने से आई है या संक्रमण के बाद आई है. एंटीबॉडी का मतलब कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास है. इस सीरो सर्वे का मतलब हुआ कि देश में अभी भी सिर्फ आधे लोगों के शरीर में ही कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हुआ है. आधे से कुछ कम लोग में अब भी कोरोना संक्रमण को जोखिम का खतरा है.

इसे देखते हुए और कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर भारत सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी को भी पूरी तरह से वैक्सीन लिए बिना कहीं की गैरजरूरी यात्रा नहीं करनी चाहिए. सरकार ने इसके लिए सेवन प्वॉइंट एडवाइजरी जारी की हैं-

सरकार की सात सूत्रीय एडवाइजरी

आत्मसंतोष की जगह नहीं
सरकार ने कहा है कि देश में चौथा सीरो सर्वे कुछ उम्मीद बढ़ाता है लेकिन इससे खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए. देश के 32 प्रतिशत लोग अब भी कोरोना के शिकार हो सकते हैं. 

जिलास्तरीय स्थिति अलग
सरकार ने कहा है कि चौथा राष्ट्रीय सीरो सर्वे किसी खास जिले से संबंधित नहीं है. यह ओवरऑल डाटा है. इसका मतलब यह नहीं है कि किसी खास जिले में 66 प्रतिशत लोगों में हार्ड इम्युनिटी विकसित हो गई है. हो सकता है, इससे कम लोगों में भी हार्ड इम्युनिटी विकसित हुई हो.  

राज्य स्तरीय कार्रवाई की जरूरत
स्थानीय स्तर पर कोविड के खिलाफ लोगों में कितनी हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है, इसके लिए अलग से सीरो सर्वे करने की जरूरत है. इस तरह कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी विकसित करने के लिए राज्य स्तर पर कार्रवाई करने की जरूरत होगी. 

कोरोना की आगामी लहर संभव
हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि सीरो सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि कोरोना की आगामी लहर संभव है क्योंकि किसी राज्य में कोरोना के खिलाफ बहुत ज्यादा लोगों में हर्ड इम्युनिटी विकसित हो गई है जबकि किसी-किसी राज्यों में कोरोना के खिलाफ लोगों में बहुत कम विकसित हुई है. सीरो सर्वे में जिस राज्य में हर्ड इम्युनिटी कम है, स्वभाविक तौर पर वहां कोरोना संक्रमण का जोखिम ज्यादा है.

गैर जरूरी यात्रा पर लगाम
जुलाई के पहले सप्ताह से न सिर्फ पहाड़ी राज्यों में पर्यटन बल्कि स्थानीय बाजारों में भी लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी है. केंद्र सरकार की चेतावनी के बाद कुछ राज्यों ने छूट को फिर से सीमित किया है लेकिन यह नाकाफी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गैर जरूरी यात्रा को हतोत्साहित किया जाना चाहिए. 

भीड़ पर लगाम
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाम लगानी चाहिए. धार्मिक स्थलों, राजनीतिक समारोहों, सभागारों आदि में जाने की लोगों को छूट दे दी गई जिसके कारण भीड़ जमा होने लगी है. इस तरह की भीड़ पर लगाम लगाने की जरूरत है. हाल ही में उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है. 

पूर्ण वैक्सीनेशन के बाद ही यात्रा
हेल्थ मिनिस्ट्री ने फुली वैक्सीनेटेड लोगों को ही यात्रा पर जाने के अनुमति देने पर जोर दिया है. फुली वैक्सीनेटेड या पूरी तरह से टीकाकरण का मतलब सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार वैक्सीन की दोनों डोज लेने से है.

ये भी पढ़ें-

कश्मीर में खुद पर फर्जी आतंकी हमले का नाटक करने वाले बीजेपी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

जासूसी कांड का मुद्दा अब संसदीय समिति में भी उठेगा, IT और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget