एक्सप्लोरर

कश्मीर में खुद पर फर्जी आतंकी हमले का नाटक करने वाले बीजेपी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

कुपवाड़ा में बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज इशफाक अहमद मीर ने पार्टी के जिला प्रवक्ता बशारत अहमद और पीएसओ के साथ मिलीभगत कर खुद पर फर्जी हमला करवाया. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. 

पिछले सप्ताह कुपवाड़ा में खुद पर फर्जी आतंकी हमले का नाटक करने वाले बीजेपी के दो नेताओं और उनके दो पीएसओ personal security officers (PSOs) को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों नेता सुरक्षा बढ़ाने के उद्येश्य से खुद पर ही आतंकी हमले का नाटक किया. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक कुपवाड़ा में बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज इशफाक अहमद मीर ने पार्टी के जिला प्रवक्ता बशारत अहमद और पीएसओ के साथ मिलीभगत कर खुद पर फर्जी हमला करवाया. इस पूरे मामले पर बीजेपी ने कहा है कि पार्टी ने इशफाक के पिता मोहम्मद शफी मीर जो कुपवाड़ा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष हैं, को मामले की जांच होने तक निलंबित कर दिया है. 

एक-दो दिन में असली सच सामने आएगा
इंडियन एक्सप्रेस को मिली खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अगले एक दो दिन में इस पूरे मामले का असली सच सामने आ जाएगा. पिछले 16 जुलाई को खबर आई थी कि कुपवाड़ा के गुलगाम में इशफाक जब लोगों को राहत बांट रहे थे, तभी उनपर आतंकी हमला हुआ. इशफाक ने दावा किया था कि इस घटना में उसके हाथ में एक गोली लगी जिसके कारण वह घायल हो गए. जल्दी ही पुलिस ने खुलासा किया कि यह घटना आतंकी हमला नहीं था बल्कि इशफाक के एक पीएसओ और एक अन्य सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी हमले की संभावित खतरे के मद्देनजर गलती से गोली चला दी. इसके बाद पुलिस दूसरी थ्योरी लेकर आई और कहा कि इशफाक, बशारत और उनके पीएसओ ने मिलीभगत कर आतंकी हमले का नाटक किया था. 

पार्टी नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर खींचने का असफल प्रयास
पुलिस ने बताया कि बीजेपी वर्कर ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने और पार्टी नेतृत्व का अपनी ओर ध्यान खींचने के लिए यह फर्जी नाटक किया था. यहां तक कि इशफाक के हाथ में लगी गोली को कई चरण में प्रबंधित किया गया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी और दो पीएओ को सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया. इसके बाद सभी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. 

आरोपी के पिता बीजेपी जिलाध्यक्ष पद से निलंबित
मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने इशफाक के पिता मोहम्मद शफी को कुपवाड़ा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है. बीजेपी के मीडिया इंचार्ज मंजूर अहमद भट्ट ने बताया, हमने उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है. 25 जुलाई तक इसकी जांच पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि उनके बेटे द्वारा फर्जी हमले के नाटक में संदिग्ध भूमिका को देखते हुए ऐसा किया गया. पुलिस जांच कर रही है. जांच पूरी हो जाने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

बर्ड फ्लू से 11 साल के बच्चे की मौत से बढ़ी चिंता, जानें- क्या है यह वायरस, इसके लक्षण और बचाव

जासूसी कांड: संसद के बाहर भी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, अलग-अलग राज्यों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget