एक्सप्लोरर

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए मोदी सरकार ने लॉन्च की ये तीन ऐप, तुरंत कर लें डाउनलोड

National Consumer Day 2024: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं.

National Consumer Day 2024: देशभर में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता मंत्रालय ने नेशनल कंज्यूमर डे के मौके पर तीन नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं. ये ऐप्स उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शॉपिंग में भरोसेमंद प्लेटफॉर्म चुनने में मदद करेंगे और धोखाधड़ी के मामलों से बचाएंगे.

जागो ग्राहक जागो ऐप के जरिए यह पता चल सकेगा कौन सी वेबसाइट या ऐप भरोसेमंद है और कौन सी संदेह के घेरे में या धोखाधड़ी कर सकती है. अगर फिर भी किसी उपभोक्ता के साथ में कहीं धोखाधड़ी होती भी है तो उसकी तुरंत शिकायत जागृति ऐप पर की जा सकती है. जागृति ऐप पर की गई शिकायत का क्या स्टेटस है और क्या कार्रवाई हो रही है इसकी जानकारी जागृति डैशबोर्ड पर मिल सकती है.
 
उपभोक्ताओं को ये ऐप्स कैसे करेगा मदद?
उपभोक्ता मंत्रालय की सचिव निधि खरे ने बताया कि मंत्रालय ने इन तीनों ऐप्स को लॉन्च कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा सके और उनके साथ जो हर साल करोड़ों रुपए की ठगी की जाती है फर्जी वेबसाइट्स और ऐप्स के जरिए उससे उन्हें बचाया जा सके. उपभोक्ता को यह पता लगाने के लिए की कौन सी वेबसाइट सही है और कौन सी वेबसाइट उनके साथ धोखाधड़ी कर सकती है.
 
उन्होंने कहा कि पता लगाने के लिए जागो ग्राहक जागो ऐप पर लॉगिन कर उस वेबसाइट ऐप के बारे में जानकारी भरनी होगी इसके बाद जागो ग्राहक जागो का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तमाम पैमानों पर जांच कर उपभोक्ता को यह बता सकता है कि जिस वेबसाइट से वह सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं वह सही है या फिर फर्जी तरीके से उनके साथ धोखाधड़ी कर सकती है.
 
उपभोक्ता मंत्रालय की कार्रवाई
मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ सालों के दौरान मंत्रालय और अलग-अलग फोरम पर मिली करीब 28 लाख शिकायतों में से 23 लाख का निपटारा कर दिया गया है.  उपभोक्ता मंत्रालय ने कोरोना कल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान जब लोग घरों में थे और ऑनलाइन शॉपिंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी, बड़ी संख्या में लोगों के साथ धोखाधड़ी किया गया था. कोरोना महामारी के दौरान कई वेबसाइट्स और ऐप्स ने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और भ्रामक छूट के जरिए लुभाया. उत्पाद या सेवाओं के लिए दिए गए वादे पूरे नहीं किए गए, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.
 
एयरलाइंस का मामला
केंद्रीय उपभोक्ता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा "कोरोना काल में हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के कारण कई उपभोक्ताओं के टिकट फंस गए थे. एयरलाइंस कंपनियों ने टिकट के पैसे वापस नहीं किए, जिससे उपभोक्ताओं में निराशा थी. जब उपभोक्ताओं ने मंत्रालय को अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, तो मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई की. मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों पर दबाव बनाया कि वे उपभोक्ताओं के पैसे वापस करे. मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को 1454 करोड़ रुपए वापस किए".
 
बिना ISI मार्क के बिक रहे समानों पर मंत्रालय सख्त
मंत्रालय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे सामान की भी बिक्री हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गुमराह कर उनका नुकसान किया जा रहा है. मंत्रालय ने जिक्र किया ऐसी कार बेल्ट क्लिप का जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि अगर वह लगी है तो फिर लोगों को कार बेल्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन वह दावा गुमराह करने वाला था. इसका असर यह हुआ कि अगर किसी उपभोक्ता का गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ तो इंश्योरेंस क्लेम मिलने में दिक्कत आई, क्योंकि यह साफ हो रहा था कि उपभोक्ता ने सीट बेल्ट न लगाकर लापरवाही की है.
 
ऐसी शिकायतों के बाद मंत्रालय ने 13,118 ऐसे प्रोडक्ट को ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप्लीकेशन से हटवाया. वहीं, कोचिंग सेंटर के द्वारा किए जा रहे हैं भ्रामक विज्ञापनों पर भी रोक लगाने की कार्रवाई की गई, इसके साथ ही खिलौने, हेलमेट, कुकर जो ISI मार्क के बिना बिक रहे थे, उनको लेकर भी कदम उठाये गए.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget