एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के मंत्रियों ने राम मंदिर के नाम पर जलाए दिए

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने शनिवार शाम 'जलाओ एक दिया राम मन्दिर के नाम का' कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उन्होंने राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की तस्वीर के सामने दिए जलाए.

नई दिल्ली: एक तरफ संतों से लेकर संघ की तरफ से राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से कानून बनाने की मांग लगातार तेज हो रही है वहीं सरकार के मंत्री भी खुल कर राम मंदिर निर्माण की पैरवी कर रहे हैं. केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने शनिवार शाम 'जलाओ एक दिया राम मन्दिर के नाम का' कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उन्होंने राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की तस्वीर के सामने दिए जलाए.

विजय गोयल ने कहा कि "मंत्री भी इस देश का नागरिक है. उसकी भी भावना है. मैं राम मंदिर आंदोलन में शामिल था. राम जी के अयोध्या आगमन की खुशी में हर साल दीवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस तरह दिया जला कर हम अपनी भावना प्रकट कर रहे हैं. चाहे सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हो या कानून बनाकर या आपसी सहमति से लेकिन मन्दिर का निर्माण जल्द हो." कानून के लिए तेज होती मांग को लेकर गोयल ने कहा कि "मांग हमेशा से होती रही है. सरकार को जो करना होगा वो करेगी. जो इसे चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हैं वो अगर साथ देते तो ये मुद्दा कब का खत्म हो गया होता."

गोयल के सरकारी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री पी पी चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू भी पहुंचे थे. दोनों ने ही कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी वही इच्छा है जो करोड़ो लोगों की है. मंत्रियों ने राम मंदिर निर्माण पर बल तो दिया लेकिन सावधानी पूर्वक. ना तो कोर्ट को लेकर कोई टिप्पणी की ना ही कानून को लेकर कोई बात की.

मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी सरकार कानून बना कर राम मंदिर निर्माण करवाए ताकि अगली दिवाली को अयोध्या में राम मंदिर के अंदर दिया जला सकें. हालांकि कहीं ना कहीं वो इस बात पर भी सहमत थे कि चुनावों से ठीक पहले राम मंदिर का मुद्दा गरमा दिया जाता है. बहरहाल मन्दिर की तस्वीर के सामने लोगों ने खूब उत्साह से दिए जलाए और जय श्री राम के नारे लगाए.

'रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारों के साथ शुरू हुआ साधु-संतों का 'धर्मादेश'

रोचक बात ये भी है कि विजय गोयल ने कार्यक्रम के प्रवेश द्वार को लाल किले का रूप दिया था. चर्चा ये भी है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि कार्यक्रम में चांदनी चौक इलाके के कुछ मुस्लिम लोग भी मौजूद थे. मुस्लिम महिलाओं को भी उत्साहपूर्वक दिया जलाते देखा गया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
Parliament Monsoon Session LIVE: आज भी नहीं चल पाएगी संसद की कार्यवाही? विपक्ष ने तय किया एजेंडा
LIVE: आज भी नहीं चल पाएगी संसद की कार्यवाही? विपक्ष ने तय किया एजेंडा
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget