एक्सप्लोरर

शिवराज के मंत्री को नहीं मालूम है गुना में दलित दंपति पिटाई की चर्चित घटना

मध्य प्रदेश में गुना प्रकरण की चर्चित घटना से राज्य के मंत्री अंजान हैं.पत्रकारों ने उनसे सूबे में पुलिसिया ज्यादती की घटनाओं पर सवाल पूछे थे.

इंदौर: मध्यप्रदेश के गुना में पुलिसिया ज्यादती की घटना से सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्री अंजान हैं. मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने गुरुवार को अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मामले को 'दिखवा लेंगे.'

गुना की घटना से मंत्री ने जताई अनभिज्ञता

गुना में दलित समुदाय के किसान दम्पति पर पुलिसिया ज्यादती का मामला खूब चर्चा में है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में दलित और किसान समुदाय के लोगों के खिलाफ पुलिसिया बल प्रयोग की हालिया घटनाओं पर पत्रकारों ने उनकी राय जाननी चाही थी. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, "आप कह रहे हैं. लेकिन मैंने लाठी चार्ज की बात तो सुनी नहीं है. अभी तो ऐसा कुछ हुआ नहीं." जब उन्हें गुना और अलीराजपुर में पुलिस बल प्रयोग की घटनाओं को याद दिलाया गया तो उल्टे उन्होंने पलट कर पूछा, "कब की बात है यह? देखो, जो गुनाह करता है, फिर उसे सुधार करना भी पड़ता है."

दलित दंपति पर पुलिस ज्यादती मामले की चर्चा

मंत्री को एक बार फिर बताया गया कि गुना में दलित समुदाय के किसान दम्पति की पुलिसिया ज्यादाती की घटना पर उनका क्या कहना है. इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे इतनी जानकारी नहीं है. हम लोग मामले को दिखवा लेंगे." आपको बता दें कि कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले दलित दम्पति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जब मंत्री से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "देखो, मैं यह कह रहा हूं कि ऐसे कई केस आते हैं. लोग जमीन बेच भी देते हैं. फिर इसे वापस मांगते हैं. अब सरकार को तो सरकार का काम करना पड़ेगा."

कांग्रेस ने मंत्री के बयान पर साधा निशाना

गौरतलब है कि गुना प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात गुना जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं. उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने पटेल की बातचीत का वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्री गुना और अलीराजपुर में पुलिस बल प्रयोग की घटनाओं से बेखबर हैं. आपको बता दें कि मंत्रिपरिषद विस्तार में दो जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेने वाले पटेल एक दिवसीय दौरे पर इंदौर आए थे. उनके पास सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के अलावा पशुपालन मंत्रालय भी है.

कांग्रेस पार्टी के दरवाजे अब भी खुले हुए हैं, लेकिन उन्हें बिना शर्त वापस आना होगा: सूत्र

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका BMC में कैश फॉर जॉब स्कैम, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget