एक्सप्लोरर

Mig-21 Grounded: मिग-21 की उड़ान पर रोक, 3 स्क्वाड्रन के 50 जेट ग्राउंडेड, राजस्थान में हुए क्रैश के बाद फैसला

Mig-21 Grounded: वायुसेना ने मिग-21 के सभी विमानों की उड़ान पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. राजस्थान में हाल ही में हुए क्रैश के बाद एयरफोर्स ने इस फाइटर जेट के बेड़े को ग्राउंडेड करने का फैसला लिया है.

Mig-21 Grounded: वायुसेना के MIG-21 विमानों के लगातार हादसाग्रस्त होने के बाद पूरे बेड़े की उड़ान पर अभी रोक लगा दी गई है. हालांकि यह रोक स्थायी तौर पर नहीं है. हाल ही में 8 मई को राजस्थान के हनुमान गढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान रुटीन शॉर्टी के दौरान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ. इस हादसे में तीन महिलाओं की चली गई थी. दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें भी चोट आई थी.

इस घटना के बाद अब वायसेना ने मिग 21 विमान के पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक लगा दी है. वायुसेना ने कहा है कि हनुमान गढ़ में हुए हादसे की वजहों का पता लगने तक मिग विमान उड़ान नहीं भरेंगे. 

2025 तक किया जाना है रिटायर

फिलहाल एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं. हर स्क्वाड्रन में 16 से 18 एयरक्राफ्ट होते हैं. इस हिसाब से लगभग 50 मिग-21 सर्विस में हैं. इन्हें 2025 तक रिटायर किया जाना है. सिंगल इंजन वाला ये सुपरसोनिक फाइटर जेट पिछले 16 महीने में 7 बार क्रैश हो चुका है, जिसमें एयरफोर्स के पांच होनहार पायलट्स की जान जा चुकी है.

मिग को कहा जाता है उड़ता ताबूत

रूस में बना मिग-21 विमान पहली बार 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था. तब से आज तक एयरफोर्स को 872 विमान मिले जिसमें से करीब 500 विमान क्रैश हो चुके हैं. इन हादसों में 200 से ज्यादा पायलट्स और 56 आम लोगों को जान गंवानी पड़ी. यही वहज है कि इसे उड़ता ताबूत और विडो मेकर के नाम से पुकारा जाता है.

अभी भी सेवा में क्यों है मिग-21

1990 के दशक के मध्य में रिटायर होने के बावजूद इसे बार-बार अपग्रेड किया जाता रहा है. अक्टूबर 2014 में वायुसेना प्रमुख ने कहा था कि पुराने विमानों को सेवा से हटाने में देरी से भारत की सुरक्षा को खतरा है क्योंकि बेड़े के कुछ हिस्से पुराने हो चुके हैं. 

दरअसल, नए लड़ाकू विमानों को शामिल करने में देरी हो रही है. यही कारण है कि मिग 21 अपनी सेवानिवृत्ति की बाद भी भारतीय वायु सेना को अपनी सेवा दे रहा है.

यह भी पढ़ें

63 साल में 400 हादसे, 200 पायलटों और 50 नागरिकों की मौत, मिग-21 क्यों बना भारत की मजबूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget