एक्सप्लोरर

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर किस वजह से हो गया डाउन? बैंकिंग से लेकर IT सेक्टर सब ठप, यहां जानिए

Microsoft Outage Reason: माइक्रोसॉफ्ट के कई सारे सॉफ्टवेयर्स ने काम करना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से दुनियाभर में आईटी सेक्टर से लेकर बैंकिंग तक लोग परेशान हो गए हैं.

Microsoft Outage News: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से हलचल पैदा हो गई है. भारत, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में आईटी सिस्टम प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से एयरपोर्ट्स, बैंक, मीडिया और टेलिकॉम सेक्टर का काम ठप हो चुका है. अमेरिका की आपातकालीन सर्विस 911 तक बंद हो गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कई देशों में एयरलाइंस ने अब मैनुअली टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. 

माइक्रोसॉफ्ट सर्विस जैसे आउटलुक, वनड्राइव, वननोट, एक्सबॉक्स एप, माइक्रोसॉफ्ट टीम, पावरबीआई एंड माइक्रोसॉफ्ट फेबरिक, माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट परव्यू और वीवा एंगेज जैसे सॉफ्टवेयर और ऐप सर्वर डाउन होने की वजह से प्रभावित हुए हैं. इन सॉफ्टवेयर का जिन-जिन जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है, वहां काम ठप हो गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में इतनी बड़ी समस्या किस वजह से आई है. 

क्या है माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने की वजह? 

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि सर्वर डाउन होने की शुरुआत गुरुवार (19 जुलाई) से हुई, जब Azure सर्विस को यूज करने वाले कई सारे कस्टमर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. Azure एक क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है, जो एप्लिकेशन और सर्विस के निर्माण, तैनाती और मैनेजमेंट की सर्विस मुहैया कराता है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि Azure के बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर में कॉन्फिगरेशन बदलाव की वजह से सर्वर डाउन हुआ होगा. 


Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर किस वजह से हो गया डाउन? बैंकिंग से लेकर IT सेक्टर सब ठप, यहां जानिए

अपनी Azure क्लाउड सॉफ्टवेयर स्टेट रिपोर्ट साइट पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि सर्विस मैनेजमेंट ऑपरेशन और कनेक्टिविटी या सर्विस की उपलब्धता में परेशानी देखने को मिली है. हालांकि, सर्वर डाउन होने की वजह और इसके पैमाने के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. कंपनी ने कहा है कि वह समस्या से निपटने के लिए काम कर रही है. 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर बनाने वाली साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया, जो गलत हो गया. इसकी वजह से विंडो डिवाइस प्रभावित हुए और पीसी पर ब्लू स्क्रीन क्रैश दिखाने लगा. बीबीसी के एक साइबर संवाददाता ने कहा, अगर यह विंडोज मुद्दा होता तो इसका असर ज्यादा बड़े पैमाने पर देखने को मिलता. क्राउडस्ट्राइक ने कंटेट डिप्लॉयमेंट से जुड़ी समस्या का पता लगा लिया है और जो गलती हुई थी, उसे सुधार लिया है. 

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से हड़कंप, भारत सरकार ने कंपनी से साधा संपर्क, US-UK से जर्मनी तक बैंक, रेलवे, उड़ानें ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
बीच हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, फिर पालयट ने बदल दिया रास्ता
बीच हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, फिर पालयट ने बदल दिया रास्ता
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 7 की मौत, NDRF ने कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है पूरा दिन
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 7 की मौत, NDRF ने कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है पूरा दिन

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
Embed widget