एक्सप्लोरर

मौसम विभागः इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना, 30 सितंबर को खत्म होगा मानसून का मौसम

शुक्रवार तक देश में सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई है और अगले दो दिनों में इसमें दो फीसदी और बढ़त होने की उम्मीद है क्योंकि कुछ इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है.

नई दिल्लीः मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल मानसून के मौसम में 'सामान्य से अधिक" बारिश की संभावना है. हालांकि इस साल अब तक सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है. आधिकारिक रूप से मानसून का मौसम 30 सितंबर को खत्म होगा. अधिकारियों ने बताया कि चार महीने की वर्षा ऋतु की आधिकारिक रूप से शुरुआत एक जून को होती है और यह 30 सितंबर को खत्म होती है. एक सितंबर से मानसून पश्चिमी राजस्थान से पीछे हटने लगता है लेकिन इस बार ऐसा कोई संकेत नहीं है.

आंकड़ों के मुताबिक मौसम विभाग के 36 उपमंडलों में से 11 में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘शुक्रवार तक देश में सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई है और अगले दो दिनों में इसमें दो फीसदी और बढ़त होने की उम्मीद है क्योंकि कुछ इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है.’

लंबी अवधि औसत (लांग पीरियड एवरेज-एलपीए)में 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य की श्रेणी में रखा जाता है जबकि 104 से 110 फीसदी बारिश को सामान्य से अधिक की श्रेणी में रखा जाता है. लंबी अवधि औसत वर्ष 1951 से 2000 के बीच हुई बारिश का औसत है, जो 89 सेंटीमीटर है.

मध्य भारत मंडल जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा आते हैं वहां 26 फीसदी अधिक बारिश हुई है. दक्षिणी प्रायद्वीप मंडल जिसमें पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल आते हैं में 17 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. पूर्वी और पश्चिमोत्तर मंडल में सामान्य से क्रमश: 16 और छह फीसदी अधिक बारिश हुई है.

पूर्वोत्तर राज्य, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड पूर्वी मंडल में आते हैं जबकि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पश्चिमोत्तर मंडल के हिस्से हैं.

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेशः गृह मंत्री बाला बच्चन बोले- हनी ट्रैप मामले में नेता या अधिकारी की भूमिका हुई तो होगी कार्रवाई

अयोध्या केसः मुस्लिम पक्ष ने 1886 में फैजाबाद कोर्ट के फैसले को आधार बताकर कहा- अब सुनवाई ज़रूरी नहीं

अयोध्या विवादः सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

UNGA में पीएम मोदी ने कहा-आतंकवाद मानवता की सबसे बड़ी चुनौती, भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget