एक्सप्लोरर

कश्मीर दौरे के बाद EU सांसदों ने कहा, ‘कश्मीर को अफगानिस्तान बनते नहीं देखना, विकास चाहते हैं यहां के लोग’

ईयू सांसदों ने कहा है कि केंद्र सरकार कश्मीर के हालात सुधारने के लिए काफी उपाय कर रही है. कश्मीर में काफी भ्रष्टाचार है. केंद्र की तरफ से राज्य के विकास के लिए काफी पैसे भेजे जाते हैं, लेकिन वो पैसे जनता तक नहीं पहुंचते.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए यूरोपीय यूनियन के सांसदों ने बड़ा बयान दिया है. सांसदों ने कहा है कि हम जम्मू-कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान बनते नहीं देखना चाहते. यहां के लोग शांति और विकास चाहते हैं. सांसदों ने कहा कि ये एक सामान्य दौरा था. हमने यहां आकर तथ्यों की पड़ताल की है. हमारा मकसद कश्मीर की जनता से मिलना था. इस दौरे को गलत प्रचारित किया गया है.

कल हुए आतंकी हमले की निंदा करते हैं- ईयू सांसद

ईयू सांसदों ने कहा, ‘’हम तथ्यों की पड़ताल करने के लिए अलग-अलग देश में जाते हैं. ये दौरा भारतीय सरकार की तरफ से आयोजित किया गया था. इस दौरे पर हमने बेहतर तरीके से वहां के हालातों का जायजा लिया.’’ उन्होंने कहा, ‘’कल रात यहां आतंकी हमले में पांच मासूम लोगों की हत्या कर दी गई. हम इसकी निंदा करते हैं.’’

ईयू सांसदों ने कहा, ‘’हमारे देश में भी आतंकवाद की समस्या है. आतंकवाद सिर्फ भारत की सम्स्या नहीं है, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समस्या है. आतंकवाद किसी देश को तबाह नहीं कर सकता. आतंकी अपने लिए युद्ध छेड़ते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन करते हैं.’’

यूरोपीय नेताओं के कश्मीर दौरे को लेकर अब शिवसेना ने उठाए सवाल, पूछा- विदेशी सांसदों की मौजूदगी क्यों?

कश्मीरी विकास और शांति चाहते हैं- ईयू सांसद

ईयू सांसदों ने बताया, ‘’हमने कश्मीर जाकर आम लोगों और भारतीय सेना के जवानों ने बात की. हमने उनसे पूछा कि वह आतंक के खिलाफ कार्रवाई को किस तरह अंजाम देते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम कश्मीर के युवाओं से भी मिले. कश्मीर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. वहां के लोग विकास और शांति चाहते हैं. वह चाहते हैं कि उनके यहां अस्पताल और स्कूल खुलें और भारतीय की तरह उन्हें भी सभी अधिकार मिलें.’’

ईयू सांसदों ने आगे कहा, ‘’केंद्र सरकार कश्मीर के हालात सुधारने के लिए काफी उपाय कर रही है. कश्मीर में काफी भ्रष्टाचार है. केंद्र की तरफ से राज्य के विकास के लिए काफी पैसे भेजे जाते हैं, लेकिन वो पैसे जनता तक नहीं पहुंचते.’’ उन्होंने कहा, ‘’सरकार यहां समान्य जीवन लाने की कोशिश कर रही है.’’

हम नाज़ीवादी होते तो जनता हमें नहीं चुनती- ईयू सांसद

सांसदों ने कहा, ‘’कश्मीर के बारे में काफी कुछ कहा और लिखा जा रहा है. हमें भारतीय राजनीति से कोई मतलब नहीं है. हम यहां की राजनीति में दखल देने नहीं आए हैं. हम सिर्फ तथ्य डुटाने आए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम खुद देखना चाहते थे कि कश्मीर में किस तरह के बदलाव लाए जा रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि हम नाज़ीवादी हैं. अगर ऐसा होता तो जनता हमें नहीं चुनती.’’

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, कुलगाम में 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: कुपवाड़ा में की जबरदस्त फायरिंग, एक नागरिक की मौत, 7 घायल

दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, पराली न जलाने वाले किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

Ind Vs Ban: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, शाकिब पर लगा 2 साल का बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समन की अनदेखी, बुलाने पर भी नहीं पहुंचे, अब अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, क्या है पूरा मामला?
समन की अनदेखी, बुलाने पर भी नहीं पहुंचे, अब अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, क्या है मामला?
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी
तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
Jamui News: बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget