एक्सप्लोरर

PNB घोटाले के आरोपी मेहुल ने की एंटीगुआ भागने की पुष्टि, कहा- ‘कुछ गलत नहीं किया’

एंटीगुआ के एक अखबार की खबर के मुताबिक वहां की सरकार ने संकेत दिया है कि वह भगोड़े मेहुल चौकसी को भारत वापस भेजने के ‘‘वैध अनुरोध’’ पर विचार कर सकता है.

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी कारोबारी मेहुल चौकसी ने एंटीगुआ भागने की पुष्टि कर दी है. इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मेहुल चौकसी ने कहा है कि मैंने एंटीगुआ की नागरिकता लेने के लिए कुछ गलत नहीं किया है. ये बात मेहुल चौकसी ने अपने वकील डेविड डोरसेट के माध्यम से कही है.

बता दें कि मेहुल चौकसी नोटिस के ठीक एक महीने पहले अमरीका से एंटीगुआ भाग गया था. वह आठ जुलाई को जेट ब्लू एयरवेज की फ्लाइट से एंटीगुआ गया था. चौकसी को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था. एंटीगुआ दक्षिण अफ्रीका के पास एक आईलैंड है.

मेहुल को भारत भेजने पर विचार कर सकता है एंटीगुआ

मेहुल चौकसी ने मॉब लिंचिंग का आरोप लगाते हुए भारत आने से किया इनकार कर दिया था. एंटीगुआ के एक अखबार की खबर के मुताबिक वहां की सरकार ने संकेत दिया है कि वह भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मामा मेहुल चौकसी को भारत वापस भेजने के ‘‘वैध अनुरोध’’ पर विचार कर सकता है.

मेहुल ने पिछले साल नवंबर में की थी एंटीगुआ की नागरिकता हासिल

अखबार डेयली ऑब्जर्वर ने चीफ ऑफ स्टाफ लियोनल ‘‘मैक्स’’ हर्स्ट की तरफ से जारी मंत्रिमंडल की प्रेस ब्रीफिंग को उद्धृत किया जिसमें कहा गया है कि एंटीगुआ और बारबूडा सरकार भारत की तरफ से किये गए ‘‘वैध’’ अनुरोध का ‘‘कानून के मुताबिक’’ सम्मान करने के लिये हर संभव प्रयास करेगा. अखबार ने कहा कि भारत में हजारों करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े चौकसी के पिछले साल नवंबर में एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने के मुद्दे पर एंटीगुआ और बारबूडा सरकार की कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई.

इंटरपोल के पास लंबित है सीबीआई की अर्जी

अखबार ने कहा कि चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की सीबीआई की अर्जी इंटरपोल के पास लंबित है और उम्मीद है कि इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. मंत्रिमंडल ने इस बात को रेखांकित किया कि उनकी भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है और चौकसी पर किसी अपराध के लिये मामला दर्ज नहीं है. अखबार ने यह भी कहा कि कैबिनेट ने इस बात पर भी संज्ञान लिया कि एंटीगुआ और बारबूडा सरकार से चौकसी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई का कोई अनुरोध नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें-

पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा, बोले-आप एक कदम बढ़ो, हम दो कदम बढ़ेंगे

पार्टी नेताओं को राहुल गांधी ने दिया मंत्र, वो भटकाएंगे लेकिन आप मुद्दों पर अड़े रहना खुशखबरीः इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी तीन बच्चों की मौत: डिप्टी सीएम बोले-परिवार ने खाना खाया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट- भूख से मौत, झूठा कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget