एक्सप्लोरर

Mehbooba Mufti House Arrest: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी की रिपोर्ट को खारिज किया

Mehbooba Mufti House Arrest: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.

Mehbooba Mufti House Arrest: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी की रिपोर्ट को पुलिस ने खारिज कर दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती प्रेस कॉलोनी जा रही थीं. उन्हें सुरक्षा कारणों से जाने की इजाजत नहीं दी गई. उन्हें नजरबंद नहीं किया गया है. इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया है.

महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में श्रीनगर के हैदरपोरा एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए हैं. इस एनकाउंटर के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है. दरअसल, 15 नवंबर को हैदरपोरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान दो आम नागरिक- अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल मारे गए.

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने दावा किया कि गुल आतंकवादियों का करीबी सहयोगी था और भट के मालिकाना हक वाले परिसर में कॉल सेंटर चला रहा था. यही अवैध कॉल सेंटर आतंकी का ठिकाना था. इसी मामले की महबूबा मुफ्ती ने न्यायिक जांच की मांग की है. 

अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल के मारे जाने के विरोध में आज प्रेस कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. इसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए महबूबा मुफ्ती जा रहीं थीं. पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

समीक्षा बैठक
जम्मू कश्मीर में कई मुठभेड़ों और आतंकियों के हमलों में नागरिकों की हत्या के मद्देनजर आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. करीब एक घंटे तक आयोजित बैठक में जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए. 
 
जम्मू कश्मीर में आज ही सुरक्षा बलों ने गोपालपुरा और पोम्बे में ऑपरेशन में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया. इसके अलावा, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो सहयोगियों को बुधवार को पुलवामा में पकड़ा गया. 

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो जगहों पर एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने TRF के अफाक सिकंदर समेत 5 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget