एक्सप्लोरर

पुलवामा अटैक: महबूबा मुफ्ती ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, कहा- इससे कुछ नहीं मिल रहा, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं

पुलवामा अटैक: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले की खबर मिलते ही कहा कि ये खून खराबे को बंद करने के लिए तमामा राजनीतिक पार्टियों को इकट्ठा होना चाहिए.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज उरी से भी बड़ा आंतकी हमला हुआ है. इस हमले में 30 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं. आज ये हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हमले की खबर मिलते ही कहा कि ये खून खराबे को बंद करने के लिए तमामा राजनीतिक पार्टियों को इकट्ठा होना चाहिए.

मुफ्ती ने कहा, ''इसकी निंदा करने के लिए मेरे पास अल्फाज नहीं हैं. उन शहीदों के परिवार का क्या हाल होगा. उन पर तूफान आ गया है कैसे संभालेंगे वो खुद को. तमाम मुल्क की जमात मिलकर इस मसले का हल निकालें ताकि खून खराबा बंद हो जाएं. सर्जिकल स्ट्राइक से हमें कुछ नहीं मिल रहा बल्कि हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. यहां भी कश्मीर में रोज लोग मरते रहते हैं. ये खून खराबे को बंद करने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों को इकट्ठा होना चाहिए. एनडीए सरकार के साथ मिलकर रास्त निकालना चाहिए.''

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में ये हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था. इस काफिले में सीआरपीएफ की करीब 78 गाड़ियां थीं. इस काफिले में सीआरपीएफ की 54वीं, 179वीं और 34वीं बटालियन एक साथ जा रही थीं. 54वीं बटालियन पर ये हमला आतंकियों ने 3 बजकर 37 मिनट पर पुलवामा के अवंतीपुरा में लातू मोड़ पर किया.

पुलवामा में आतंकी हमले पर रक्षा विशेषज्ञ शिवाली देशपांडे का बयान- हमें इसका करारा जवाब देना चाहिए

जिस गाड़ी पर हमला हुआ उसमें 39 जवान सवार थे. खबरों के मुताबिक एक छोटी गाड़ी में फिदायीन हमलावर बैठा हुआ था और वो विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर बस से टकरा गया. इस ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की. पढ़ें विस्तार से- J&K: 2500 जवानों के काफिले पर आतंकियों का बड़ा हमला, 18 जवान शहीद, जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी

VIDEO: जम्मू कश्मीर आतंकी हमला: जानिए कब, कैसे और कहां हुआ हमला ? देखिए पूरी खबर और हर अपडेट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget