एक्सप्लोरर

मेघालय हादसा: केंद्र ने SC को बताया- खदान में फंसे 15 खनिकों में 2 का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि बचाव अभियान के दौरान 24 जनवरी को एक शव बरामद किया गया, जबकि 26 जनवरी को नौसेना कर्मियों ने दूसरा शव पाया.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को यह जानकारी दी गई कि मेघालय में एक अवैध कोयला खान में पानी भर जाने के बाद उसमें महीने भर से अधिक समय से फंसे 15 खनिकों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि नौसेना को एक और शव मिला है. केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि बचाव अभियान के दौरान 24 जनवरी को एक शव बरामद किया गया, जबकि 26 जनवरी को नौसेना कर्मियों ने दूसरा शव पाया. केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य की स्थिति का ब्योरा देते हुए कहा कि शेष बचे जीवित लोगों/शवों की तलाश प्रगति पर है.

स्थिति रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बचाव अभियान में वायुसेना के विमान को भी लगाया गया. जस्टिस ए. के. सीकरी और जस्टिस अब्दुल एस नजीर को जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि शवों को बरामद करने के लिए खान से पानी निकालना जरूरी है. उन्होंने याचिका के जरिए यह मांग की गई थी कि खान में पिछले साल 13 दिसंबर से फंसे खनिकों को बचाने के लिए फौरन कदम उठाए जाए.

याचिकाकर्ता आदित्य एन प्रसाद की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर ने कहा कि खान से पानी निकालने के लिए 14-15 अत्यधिक शक्ति वाले वाटर पंप की जरूरत है. उन्होंने कहा कि खान से पानी निकाले बगैर वे (अधिकारी) शवों तक नहीं पहुंच पाएंगे. बचाव अभियान में थल सेना के उपकरणों की जरूरत है.

केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नौसेना और अन्य एजेंसियों के साथ थल सेना के कर्मी भी बचाव अभियान में पहले से लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जारी बचाव अभियान पर याचिकाकर्ता के वकील के सुझावों पर अधिकारियों द्वारा विचार किया जाएगा.

बहरहाल, पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई चार फरवरी के लिए मुल्तवी कर दी. शीर्ष अदालत बचाव अभियान में मेघालय सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर अपना असंतोष जाहिर कर चुकी है. यह अवैध खान मेघालय की पूर्वी जयंतिया पहाड़ी में एक जंगल के अंदर स्थित है. तीन जलधाराओं को पार कर वहां तक पहुंचा जा सकता है. इसमें उस वक्त पानी भर गया था जब पास की लेतेन नदी का पानी उसमें प्रवेश कर गया था.

गडकरी की निगाहें पीएम की कुर्सी पर, निशाना मोदी पर- कांग्रेस

गौरतलब है कि इस तरह की अवैध खानों में तीन-चार फुट ऊंची संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं ताकि उनमें श्रमिक प्रवेश कर सकें और कोयला निकाल सकें. इसे 'रैट होल' के नाम से जाना जाता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget