एक्सप्लोरर

Meerpet Case: कुकर में लाश के टुकड़े उबालने वाले खूनी पति ने हड्डियों को पत्थर से कुचला, टॉयलेट में फिनायल डालकर बहाया

Meerpet murder case: मीरपेट क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें उबालकर झील में फेंक दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया.

Meerpet murder case: मीरपेट क्षेत्र जो कि रंगा रेड्डी जिले में स्थित है. यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए और बाद में उसे प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया. ये घटना मीरपेट पुलिस की ओर से गुमशुदगी के मामले की जांच करते हुए सामने आई.

आरोपी गुरु मूर्ति (45) जो आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी है. जानकारी के अनुसार गुरु मूर्ति सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कंचनबाग में डीआरडीओ में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था. वह अपनी पत्नी वेंकट माधवी (35) और दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी में रहता था. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे जिसकी वजह से ये वारदात घटित हुई.

पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

18 जनवरी को माधवी के लापता होने की सूचना मिली और गुरु मूर्ति ने उसके परिवार को सूचित किया. परिजनों ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा और गुरु मूर्ति ने भी खोज में सहयोग किया, लेकिन जब पुलिस ने घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि 15 जनवरी को दोनों पति-पत्नी अपने घर के अंदर गए थे, लेकिन बाद में माधवी के बाहर जाने का कोई संकेत नहीं मिला. इससे पुलिस को शक हुआ कि गुरु मूर्ति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है.

28 जनवरी को पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. पूछताछ के दौरान गुरु मूर्ति ने हत्या की पूरी कहानी कबूल की. उसने बताया कि 16 जनवरी को उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे बाथरूम में ले जाकर टुकड़ों में काटने की योजना बनाई और फिर प्रेशर कुकर में उबालने के बाद उसे एक झील में फेंक दिया.

सबूत मिटाने के लिए हड्डियों का चूर्ण बनाकर शौचालय में फेंका

गुरु मूर्ति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के शरीर को बाथरूम में ले जाकर उसे टुकड़ों में काटा और फिर उबाला. बाद में उसने हड्डियों को पत्थर से कुचलकर चूर्ण बना दिया और शौचालय में फेंक दिया. इसके बाद उसने बाथरूम को साफ करने के लिए डिटर्जेंट और फिनाइल का इस्तेमाल किया ताकि कोई भी सुराग न बच सके.

गुरु मूर्ति के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने 28 जनवरी को महिला गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यहां अब भी माइनस में पारा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा फरवरी के पहले हफ्ते का मौसम, जानें

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget