एक्सप्लोरर

अप्रैल से दवाओं की कीमत में हो सकता है इजाफा, जानिए क्यों और कितनी महंगी होने वाली हैं दवाएं

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने दवा निर्माताओं को एनुअल होलसेल प्राइस इंडेक्स में 0.5 फीसदी बढ़ोतरी की अनुमति दी है. वहीं फार्मा इंडस्ट्री का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसलिए कंपनिया कीमतों में 20 फीसदी बढ़ोतरी चाह रही हैं.

मुंबई: दर्द निवारक, एंटीइंफेक्टिव, कार्डियक और एंटीबायोटिक्स सहित आवश्यक दवाओं की कीमतें अप्रैल से मामूली रूप से बढ़ सकती हैं. सरकार ने दवा निर्माताओं को एनुअल होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर कीमतों में बदलाव की अनुमति दी है. ड्रग प्राइस रेगुलेटर, नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की तरफ से 2020 के लिए डब्ल्यूपीआई में 0.5 फीसदी का एनुअल चेंज नॉटिफाई हुआ है.

दवा नियामक की ओर से एनुअल डब्ल्यूपीआई के अनुरूप शेड्यूल्ड दवाओं की कीमतों में हर साल वृद्धि की अनुमति दी जाती है. सूत्रों के अनुसार कंपनियां इस वृद्धि से उत्साहित नहीं हैं. उनके अनुसार मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में लगभग 15-20 फीसदी की वृद्धि हुई है और फार्मा इंडस्ट्री कीमतों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की योजना बना रही हैं लेकिन वो कितनी बढ़ोतरी कर पाती हैं ये आगे पता चल पाएगा.

महामारी के दौरान सप्लाई में दिक्कतों से भी बढ़ी कोस्ट फार्मा इंडस्ट्री के एक्जीक्यूटिव के अनुसार “हमें लगता है कि वृद्धि की यह अनुमति बहुत कम है. महामारी के दौरान इंडस्ट्री कच्चे माल और पैकेजिंग मैटेरियल सहित दूसरे मैटेरियल की कीमतों में वृद्धि से प्रभावित हुआ था. हमारी योजना जल्द ही सरकार से ज्यादा बढ़ोतरी करवाने की है "

कार्डियो वैस्कुलर, डायबिटीज, एंटीबायोटिक्स, एंटी-इंफ़ेक्टिव और विटामिन के मैन्यूफैक्चर के लिए अधिकांश फार्मा इन्ग्रीडीएंट चीन से आयात किए जाते हैं, जबकि कुछ एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रीडीएंट (एपीआई) के लिए चीन पर निर्भरता लगभग 80-90 फीसदी है. जब चीन में पिछले साल की शुरुआत में कोरोना महामारी बढ़ने के बाद सप्लाई में दिक्कतों के चलते भारतीय दवा आयातकों की कोस्ट बढ़ गई. इसके बाद चीन ने 2020 के मध्य में सप्लाई शुरू होने पर की इनपुट्स की कीमतों में 10-20 फीसदी की वृद्धि की.

कोविड -19 इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन की नहीं बढ़ाई कीमत हाल ही में सरकार ने हेपरिन इंजेक्शन की कीमत में वृद्धि को सितंबर 2021 तक एक्सटेंड कर दिया. इसका उपयोग कोविड -19 इलाज में भी किया जाता है. चीन से आयातित एपीआई की लागत में बढ़ोतरी से कई कंपनियों के अनुरोध के बाद पिछले साल जून में सरकार ने हेपरिन पर 50 फीसदी प्राइस वृद्धि की अनुमति दी थी. ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 के तहत इसकी अनुमति दी गई थी. कंपनियों ने यह भी कहा था कि वर्षों से रेगुलेटेड प्राइस में कमी आई है, जबकि एपीआई के इम्पोर्ट प्राइस में लगातार वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने पर जताई प्रतिबद्धता

WhatsApp Instagram Down: करीब 45 मिनट तक डाउन रहा व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम यूज करने में भी आई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget