एक्सप्लोरर

Covaxin को WHO की मंजूरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रा हो जाएगी आसान, विदेश मंत्रालय ने कहा- अलग-अलग आदेश जारी करने वाले देशों से हो रही बात

WHO approval to Covaxin: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 96 देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को या तो मंजूर कर लिया है या कुछ देशों ने केवल कोविशील्ड या कोवैक्सीन को ही मंजूरी दी है.

WHO approval to Covaxin: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से इस महीने की शुरुआत में कोवैक्सीन को स्वीकृति देने से टीके की खुराक ले चुके भारतीयों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान हो जाएगी और भारत उन देशों से भी बात कर रहा है, जो भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीकों को मान्यता देने के लिए अलग-अलग आदेश जारी कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि 96 देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को या तो मंजूर कर लिया है या कुछ देशों ने केवल कोविशील्ड या कोवैक्सीन को ही मंजूरी दी है. डब्ल्यूएचओं ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीकों को मान्यता दी है.

उन्होंने कहा, "लेकिन हमें उम्मीद है कि कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की ओर से मंजूरी दिए जाने से इस सूची का विस्तार होगा और सभी 96 या अधिक देश दोनों टीकों को स्वीकार करेंगे. मुझे लगता है कि यह (मंजूरी) टीके की खुराक ले चुके भारतीयों की विदेश यात्रा को आसान बनाने में काफी सुधार लाएगी." सरकार के बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहने पर बागची ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ ही विदेश मंत्रालय के वेब पेज पर कोई भी देख सकता है कि 9 नवंबर तक दो तरह की सूची है. पहली उच्च जोखिम की श्रेणी वाले देशों की और दूसरी ए श्रेणी वाले देशों की. उन्होंने कहा कि भारत में प्रवेश के लिए नए संशोधित दिशा-निर्देश मोटे तौर पर इन्हीं श्रेणियों पर निर्भर होंगे.

96 देशों ने हमारे टीके को दी है मंजूरी- बागची

बागची ने कहा कि जिन देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को मान्यता दी है और जिन्होंने हमारे टीकों को स्वीकार किया है उन्हें ए श्रेणी में रखा गया है. उन्होंने कहा कि 96 देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों या हमारे टीकों को मंजूरी दे दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस महीने 3 नवंबर को भारत द्वारा विकसित कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल का लाइसेंस दे दिया. इससे कोवैक्सीन की खुराक लेने वाले लोगों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान होनी चाहिए. कई देशों ने पहले ही डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को मान्यता दे दी है और कोवैक्सीन स्वत: ही इस सूची में शामिल हो गया है."

टीकों के निर्यात पर उन्होंने कहा कि भारत की घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उसने टीकों की विदेशों में आपूर्ति बहाल कर दी है. बागची ने बताया कि कई खेप भेजी जा चुकी हैं, जबकि कुछ भेजी जा रही हैं.

Rajasthan: अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में जल्द विस्तार होने की संभावना, 15 नवंबर को दिलाई जा सकती है कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच आया सचिन पायलट का बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget