एक्सप्लोरर

MCD 2017: सीएम केजरीवाल की चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया- बीजेपी के साथ मिलकर करेंगे काम

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद पहली बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल ने प्रतिक्रिया दी है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बीजेपी को जीत पर बधाई दी है. साथ ही कहा है कि दिल्ली सरकार नगर निकाय में बीजेपी के साथ मिलकर काम करेगी.

MCD 2017: सीएम केजरीवाल की चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया- बीजेपी के साथ मिलकर करेंगे काम

आज सुबह से ही आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव में मिली बड़ी हार के पीछे ईवीएम मशीन को दोषी ठहरा रही थी. लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने इसके उलट खुद में झांकने की बात कर रहे हैं.

दिल्ली एमसीडी चुनाव में अब तक के नतीजों/रुझानों में बीजेपी 270 सीटों में से करीब 185 सीटें मिल रही है. आम आदमी पार्टी के खाते में 45 सीटें आई है. अपने बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस एमसीडी चुनावों में 30 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी है.

पार्टी में 'कलह' आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और केजरीवाल सरकर में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ”चुनाव नतीजों की ज़िम्मेदारी केवल ईवीएम पर नहीं डाली जा सकती. स्थिति चिंता जनक है और हमें सोचने की जरूरत है.” कपिल मिश्रा ने आगे कहा, ”दिल्ली में बीजेपी की लहर है इसे नकारा नहीं जा सकता.”

अलका लांबा ने कहा, ”ईवीएम की बात जरूर उठ रही है लेकिन मैं जमीनी हकीकत जानती हूं. मुझे पता है कहां कहां चूक हुई है. मैं व्यक्तिगत तौर पर चांदनी चौक विधानसभा के सभी वॉर्ड में हुई की जिम्मेदारी लेती हूं. चुनाव के दौरान बहुत सी बातें सामने आयीं जिन्हें लेकर हम बात कर रहे हैं.”

इसके बाद अलका लांबा ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकर दी. अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, ”मैं व्यक्तिगत रूप से तीनों वार्डस में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुये पार्टी को अपने सभी पदों से और विधायक पद से इस्तीफ़े की पेशकश करती हूं. मैं आप द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और लीडर अरविंद केजरीवाल को तब तक ताकत देती रहूंगी जब तक यह लड़ाई अपने अंजाम तक नहीं पहुँच जाती.”

अलका लांबा चुनाव से पहले बीजेपी पर इल्जाम लगाती रहीं हैं कि बीजेपी की ओर से आप नेताओं के खरीदने की कोशिश की जाती रही है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की ओर से उनसे भी संपर्क साधा गया.

हार का ठिकरा ईवीएम पर फोड़ने को लेकर भगवंत मान ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी खोजने से कोई फायदा नहीं है. पार्टी नेतृत्व ने ऐतिहासिक भूल की है. हम सब को अपने अंदर झांकने की जरूरत है.

पंजाब चुनाव में पार्टी की हार की वजह बताते हुए ट्रिब्यून अखबार से कहा, ” हमने सीएम का उम्मीदार घोषित नहीं किया, उससे लोग कंफ्यूजन में थे. पंजाब में जरनैल सिंह को उतराना बड़ी गलती थी, इससे सीएम के चेहरे को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया था.”

अब देखना होगा इन बड़े नेताओं के ‘बगावती’ सुर आम आदमी पार्टी और मुखिया अरविद केजरीवाल कैसे जवाब देगें. फिलहाल आम आदमी पार्टी के लिए ये वक्त हार पर चिंतन करने का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget