एक्सप्लोरर

MCD Meeting: दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए काम तेज, एमसीडी में हुई समीक्षा बैठक

Delhi News: दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को तेजी से हटाने को लेकर मेयर शैली ओबेरॉय ने एक समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्हें कामकाज का ब्यौरा दिया गया है.

MCD Meeting On Landfill Sight: दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए एमसीडी में समीक्षा बैठक हुई. ओखला लैंडफिल साइट पर रोजाना करीब 5 हजार और भलस्वा लैंडफिल साइट पर 10 हजार मीट्रिक टन कूड़े की निस्तारण किया जा रहा है. दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए एमसीडी में काम तेज हो गया है.

मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी के अधिकारियों और एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. इसमें इस बात का जिक्र हुआ कि तीनों लैंडफिल साइट पर कूड़े की प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाया जा रहा है. इस दौरान एजेंसियों ने ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट की मौजूदा स्थित से उन्हें अवगत कराया.

लैंडफिल साइट पर काम तेज़

मेयर शैली ओबरॉय ने तीनों लैंडफिल की सफाई में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन दिल्ली को सफाई के मामले में विश्व में नंबर-1 बनाना है और इसी दिशा में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ दिखने नहीं चाहिए.

उन्होने कहा कि लैंडफिल साइट को खत्म करने के बाद नए कूड़े का निस्तारण किया जाएगा. फिलहाल लैंडफिल साइट को जल्द से जल्द खत्म करना है. इसके लिए एमसीडी और दिल्ली सरकार हर संभव मदद देगी.

ओखला लैंडफिल साइट पर मौजूदा वक्त में करीब 5 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन कूड़े की प्रोसेसिंग हो रही है तो वहीं भलस्वा लैंडफिल पर 10 हजार मीट्रिक टन कूड़े की प्रोसेसिंग है और अब 15 हजार मीट्रिक टन कूड़े की प्रोसेसिंग का लक्ष्य तय किया गया है.

एमसीडी में भी अब आम आदमी पार्टी की सत्ता है और कूड़े के पहाड़ों का मुद्दा हमेशा से दिल्ली की राजनीति में गर्म रहा है. इस मुद्दे पर जिस तरह से चर्चा और बैठकें हो रही हैं उतनी ही तेजी से इसका काम पूरा होगा और कितना वक्त इसमें लगेगा यह देखना होगा.

ये भी पढ़ें: Delhi- NCR News: दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार, मेयर ने दिये ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget