एक्सप्लोरर

Mundka Fire: मुंडका अग्निकांड पर शुरू हुई MCD की जांच, 48 घण्टों में आएगी रिपोर्ट

Mundka Fire: इस पूरे मामले में नॉर्थ एमसीडी कमिश्नर संजय गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं. यह जांच रिपोर्ट नरेला के एडिशनल कमिश्नर तैयार करेंगे और 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी गुमशुदा हैं. वहीं लगभग 12 लोग इस आग में झुलसकर घायल हैं. इस हादसे में 27 मासूमों की जान चली गई. इस अग्निकांड पर कई सवाल खड़े हो रहे है की आखिर यह हादसा हुआ कैसे? और इसका जिम्मेदार कौन? इस हादसे के बाद दिल्ली में सियासत भी तेज़ हो गई है. जहां एक तरफ बीजेपी केजरीवाल सरकार और फायर डिपार्टमेंट पर लापरवाही के आरोप लगा रही है तो वही एमसीडी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि मुंडका में जिस जगह इमारत थी उस जमीन पर परमिशन के साथ बिल्डिंग बनी या नहीं और उस इमारत और वहां चल रहे कमर्शिएल ऑफिस परमिशन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

इस पूरे मामले में नॉर्थ एमसीडी कमिश्नर संजय गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं. यह जांच रिपोर्ट नरेला के एडिशनल कमिश्नर तैयार करेंगे और 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी. मुंडका में जिस इमारत में आग लगी है उस इमारत को लेकर यह बहुत अहम बात MCD की तरफ से साबित हो सकती है इसमें कई अहम चीजों को सामने रखा जाएगा. कमिश्नर की तरफ से जो आदेश जारी हुआ है उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि उस इमारत में आग शार्ट सर्किट से लगी है. 

किन अहम तथ्यों पर होगी जांच और जांच रिपोर्ट तैयार?

  • उस इमारत के इलाके की ज़मीन रेजिडेंशियल, लाल डोरा, एग्रीकल्चर आदि किस तरह की है?
  • वह बिल्डिंग कब बनी थी?
  • बिल्डिंग की हाइट कितनी है?
  • बिल्डिंग कितनी पुरानी थी और क्या वहां कोई कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा था? 
  • क्या उस इमारत का प्लान सैंक्शन था या नहीं और अगर नहीं था तो क्या वजह थी?
  • किस उद्देश से वो इमारत इस्तेमाल की जा रही थी?
  • जिस उद्देश्य से वह इमारत इस्तेमाल की जा रही थी उस की परमिशन थी या नहीं?
  • फायर डिपार्टमेंट से उस इमारत की एनओसी जारी की गई थी या नहीं?
  • इमारत के मालिक की तरफ से क्या कोई फैक्ट्री लाइसेंस ट्रेड लाइसेंस या किसी और तन्हा का लाइसेंस उस इमारत के लिए लिया गया था और अगर लिया गया था तो उसकी पूरी जानकारी?
  • इमारत के कन्वर्जन चार्जेस , प्रॉपर्टी टैक्स  जमा था या नहीं था उसकी सारी जानकारी?
  • क्या उस इमारत को लेकर कभी कोई शो कॉज नोटिस या कोई पैनल एक्शन लिया गया था?
  • क्या नार्थ एमसीडी की तरफ से इस मामले में कोई भूल चूक हुई है और अगर हुई है तो उस पर क्या संज्ञान लेना चाहिए? 

शनिवार को जांच का आदेश और सोमवार को रिपोर्ट
नॉर्थ एमसीडी के कुछ अधिकारीयो के मुताबिक शनिवार को यह आदेश दिया गया था और सोमवार शाम तक  जांच रिपोर्ट आनी है. अधिकारियों के मुताबिक आदेश आने के फौरन बाद से इस पूरे मामले पर जांच शुरू हो गई है और सभी पहलुओं पर बारीकी  से जांच की जा रही है और पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर दी जाएगी हालांकि इस रिपोर्ट में क्या कुछ नया और जुड़ सकता है इस बारे में आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा. 

नॉन-कन्फर्मिंग इलाकों में गतिविधियों पर होगी जांच
इस आदेश के साथ-साथ नॉर्थ एमसीडी कमिश्नर संजय गोयल ने एक और आदेश जारी किया है उस आदेश के मुताबिक नॉर्थ एमसीडी के अंतर्गत आने वाले सभी नॉन-कन्फर्मिंग इलाकों में ज़ोनल डिप्टी कमिश्नर इंटर डिपार्टमेंटल टीम के साथ मिलकर इस बात को देखे की कोई भी कमर्शियल गतिविधियां तो नहीं चल रही हैं. किसी नॉन कंफर्मिंग इलाके में अगर इस तरह की कोई भी कमर्शियल गतिविधि चल रही है तो उसके खिलाफ डीएमसी एक्ट 1957 के तहत नोटिस जारी किया जाए. 10 दिनों तक नॉन कंफर्म इन इलाकों में चल रही कमर्शल गतिविधियों पर जांच होगी और इसकी जांच रिपोर्ट एडिशनल कमिश्नर को सौंपनी है.

यह भी पढ़ेंः

Chintan Shivir में उठी मांग राहुल गांधी बनें अध्यक्ष, 'जनजागरण यात्रा' कर जनता से करें संवाद

Central Government के इस फैसले से आएगी गेहूं और आटा की कीमतों में कमी, बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget