एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: बीजेपी 150 से अधिक पार्षदों का काट सकती है टिकट, नए चेहरों पर लगाएगी दांव

नगर निगम चुनावों के लिए 14 नवंबर नामांकन का आखिरी दिन है. उम्मीद है कि रविवार (13 नवंबर) को उम्मीदवारों के नामों का एलान हो जाएगा.

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. अगले दो दिनों में उम्मीदवारों की सूची आएगी. उम्मीदवारों के चुनाव के लिए 22 सदस्यों की कमेटी बनाई थी. कमेटी की बैठक में कई सीटों पर उम्मीदवारों के लिए नाम तय कर लिए हैं और इन्हें हाईकमान के पास भेज दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार बीजेपी कई नए चेहरों को मौका देगी. वहीं 2012 और 2017 के चुनाव में जीते हुए लोगों के आलावा कुछ पदाधिकारियों को भी मौका दिया जा सकता है.

अभी किसी पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान तक नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने हर वार्ड से लगभग दो से तीन लोगों के नामों का चयन किया है. नगर निगम चुनावों के लिए सोमवार (14 नवंबर) नामांकन का आखिरी दिन है और उम्मीद है कि रविवार (13 नवंबर) को उम्मीदवारों के नामों का एलान हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार 250 में से 150 से ज्यादा पुराने लोगों का टिकट काटेगी और नए लोगों को मौका दे सकती है.

चुनाव के लिए 22 सदस्यों की कमेटी बनी

दिल्ली नगर निगम 2022 के चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए 22 सदस्यों की कमेटी बनाई है. कमेटी में दिल्ली के सभी सात सांसद, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, एमसीडी चुनाव संयोजक आशीष सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, प्रदेश के तीनों महामंत्री और दिल्ली के प्रभारी और सह प्रभारी शामिल हैं.

पिछले 15 सालों से बीजेपी एमसीडी की सत्ता पर काबिज है. बीजेपी चुनाव के एलान से पहले ही सक्रिय हो गई थी और चुनावों के लिए अलग कमेटी बना दी थी, जिसमें उम्मीदवार के चयन से लेकर कैंपेन, मैनिफेस्टो और बाकी चुनाव से जुड़ी अलग-अलग करीब 24 कमेटी बनी हैं. 

बीजेपी का वचन पत्र

  • दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति तक साफ पानी पहुंचेगा. हर घर में नल लगाए जाएंगे.
  • झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सुविधाओं से संपन्न फ्लैट दिए जाएंगे.
  • दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाया जाएगा और प्रदूषण से मुक्त किया जाएगा.
  • एमसीडी के स्कूल और अस्पताल को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान की जाएगी.
  • दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा.
  • कूड़े के पहाड़ों को जहांगीरपुरी लैंडफिल साइट की तरह बेहतर करने का काम किया जाएगा.

MCD चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों ने बड़े-बड़े वादे किए हैं. फिलहाल दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या लोगों के आगे प्रदूषण और कूड़ा है. इन दोनों ही मुद्दों को बीजेपी और आप दोनों ने ही अपने घोषणापत्र में शामिल किया है. दोनों ही पार्टियां पूरी तरह से चुनाव को लेकर तैयार नजर आ रही हैं. 

एमसीडी चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • 7 नवंबर से एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है
  • 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है
  • 19 दिसंबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं 
  • 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग होगी
  • 7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव का रिजल्ट आएगा

ये भी पढ़ें: 

टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी की हार्ट अटैक से मौत, जिम में एक्सरसाइज करते हुए बिगड़ी थी हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget