एक्सप्लोरर

लालू यादव की रैली से ठीक पहले मायावती ने विपक्ष को दिया बड़ा झटका!

लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की तरफ से 27 अगस्त को पटना में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आगामी 27 अगस्त को पटना में होने वाली रैली में विपक्ष को एकजुट करने के मंसूबों को झटका दे दिया. इसमें खुद के शामिल होने के लिए मायावती ने सीटों के बंटवारे की शर्त रख दी है. मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीएसपी विपक्ष की एकजुटता के खिलाफ नहीं है लेकिन उनकी पार्टी किसी भी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के साथ कोई मंच तभी साझा करेगी जब यह पहले से तय हो जाए कि चुनाव में इन दलों में से किसको कितनी सीटें मिलेंगी.

मायावती ने कहा कि रैली के आयोजक यानी आरजेडी के नेतृत्व को इस बारे में साफ तौर पर बता भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की तरफ से आगामी 27 अगस्त को पटना में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए देश की सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को आमंत्रित किया गया है. इसमें बीएसपी को भी शामिल करने के लिये विशेष तौर पर कोशिश की जा रही है.

बाढ़ के मद्देनजर बीजेपी ने की 27 अगस्त की रैली स्थगित करने की अपील, नहीं माने लालू यादव

मायावती ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम तय करने के पहले सभी गठजोड़ वाली पार्टियों को समय रहते सीटों के बंटवारे की नीति और सिद्धान्त को तय कर लेना चाहिए क्योंकि गठबंधन का बनना और बिगड़ना पूरे तौर से सीटों के बंटवारे पर ही निर्भर करता है. बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सीटों के सम्मानजनक बंटवारे के मामले में भी कभी भी कोई समझौता नहीं करेगी.

मायावती ने कहा कि रैली के सन्दर्भ में बीएसपी की चिंता यह भी है कि पहले के अनुभवों के अनुरूप कहीं बाद में इन पार्टियों के बीच टिकट के बंटवारे को लेकर आपसी घमासान से जनता में इस प्रकार के गठजोड़ के प्रति अविश्वास ना पैदा हो. उन्होंने कहा कि अंत में कहीं इसका पूरा फायदा बीजेपी को ना मिल जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget