एक्सप्लोरर

मायावती ने छोड़ा मॉल एवेन्यू बंगलाः कहा बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू

मायावती ने कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर आज कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है.

नई दिल्लीः बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आज लखनऊ का 13-ए मॉल एवेन्यू बंगला भी खाली कर दिया. यह वही बंगला है जिसके हिस्से को बीएसपी ने मान्यवर श्री कांशीराम जी यादगार विश्राम स्थल घोषित किया है. अब लखनउ का 13-ए मॉल एवेन्यू बंगला कांशीराम स्मारक होगा. मायावती ने दावा किया कि बंगला खाली करने के लिए राज्य संपत्ति विभाग का नोटिस मिलने के बाद 15 दिन का समय दिया गया था, जो अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद मीडियाकर्मियों को अपना पूर्व घर 13-ए मॉल एवेन्यू बंगला देखने की इजाजत दी. इससे पहले मायावती ने लखनऊ में लालबहादुर शास्त्री स्थित बंगला नंबर छह भी 30 मई को खाली कर दिया था. उन्होंने इसकी चाबियां राज्य सम्पत्ति अधिकारी को स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दी थीं. बता दें कि मायावती का नया बंगला भी तैयार हो गया है और उनके घर का सामान भी वहां पहुंच गया है. राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह ने भी अपने अपने बंगले खाली कर दिए हैं. योगी सरकार ने दो जून तक सबको मकान खाली करने का नोटिस दिया था. इसके अलावा मायावती ने कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर आज कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के बाद अब कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की करारी हार हो गयी है. देश में जहां भी उपचुनाव हुए, भाजपा से दुखी और पीड़ित जनता ने उसे सही रास्ता दिखा दिया है. अब जनता भाजपा के झूठे वादे और सांप्रदायिक भड़कावे में आने वाली नहीं हैं. भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है.' पूर्व सीएम को एक ही घर दिए जाने का नियम है नियम तो पूर्व सीएम को एक ही घर दिए जाने का है लेकिन बहिनजी ने सीएम रहते हुए 6 लाल बहादुर शास्त्री का घर अपने नाम करवा लिया था. वे चाहती थीं कि 13 माल एवेन्यू का घर काशीराम मेमोरियल गेस्ट हाउस बन जाए. इसी घर में वह रहती भी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget