एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: कर्नाटक चुनाव में BSP के प्रदर्शन पर मायावती हुईं नाराज, बैठक में पदाधिकारियों को दी सख्त हिदायत

Karnataka Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इसको लेकर मायावती ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की.

Mayawati on Karnataka Election: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)  की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाल में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर सख्‍त नाराजगी जाहिर की. मायावती ने मंगलवार (23 मई) को बसपा के वरिष्‍ठ एवं जिम्‍मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों को कैडर के आधार पर बीएसपी का जनाधार बढ़ाने की हिदायत दी है.

समीक्षा बैठक के दौरान बीएसपी प्रमुख ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर सख्‍त नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि हर राज्य में पार्टी की तैयारी इस तरह से होनी चाहिए कि चुनाव में माहौल चाहे किसी भी पार्टी के पक्ष में हो मगर बीएसपी की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए. मायावती ने कहा कि इस तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है. पार्टी की ओर से जारी हुए बयान के मुताबिक मायावती ने बैठक के दौरान कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी स्‍तर से रह गईं कमियों की तरफ ध्यान दिलाते हुए पदाधिकारियों से कैडर के आधार पर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की हिदायत दी.

मायावती ने बैठक में पदाधिकारियों को हिदायत दी कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस बात के लिये जागरूक करें कि बीएसपी के हाथ में सत्‍ता आने पर ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मिशन के अनुरूप शोषित और वंचित समाज को अपने पैरों पर खड़ा किया जा सकता है.

'दलित व मुस्लिम वर्गों ने कांग्रेस को जिताया'

मायावाती ने कहा कि खासकर दलित व मुस्लिम समाज को सत्ता में अपनी उचित भागीदारी और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अब काफी सजग और सतर्क हो जाना चाहिए. कर्नाटक में इन वर्गों के लोगों ने भी एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देकर जिताया है. मगर, सरकार बनते समय इन वर्गों की उपेक्षा की गई. उन्‍होंने कहा कि 'इससे यही सबक मिलता है कि कर्नाटक ही नहीं, बल्कि देश भर में इस वर्ग के लोगों को कड़वी सच्चाई को समझ कर आगे की तैयारी करने की जरूरत है'.

गौरतलब है कि हाल में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने कुल 133 सीटों पर उम्‍मीदवार खड़े किये थे लेकिन, उसे एक भी सीट नहीं मिल सकी. साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी.

ये भी पढ़ें- EC Party Symbols: सुई से लेकर AC तक... चुनाव आयोग ने जारी की 193 चुनाव चिह्नों की नई लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget