एक्सप्लोरर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: हिंदू धर्म के लोगों को 2 घंटे का ब्रेक देगी मॉरिशस सरकार

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन यानी 22 जनवरी को लेकर मॉरिशस सरकार ने शुक्रवार (12 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस बीच भारत के मित्र देश मॉरिशस ने शुक्रवार (12 जनवरी) को ऐलान किया कि 22 जनवरी को दो घंटे का ब्रेक होगा. मॉरिशस सरकार ने घोषणा की कि यह ब्रेक हिंदू धर्म को मानने वाले सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा. इसके लिए हिंदू सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने सरकार से अनुरोध किया था.

हाल में मॉरिशस सनातन धर्म टेंपल्स फेडरेशन ने देश के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को पत्र लिखा था. फेडरेशन ने पत्र में लिखा था, ''राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाला दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत ही खास है. ऐसे में 22 जनवरी के समारोह का प्रसारण देखने और अनुष्ठान करने आदि करने के लिए दो घंटे के ब्रेक की छूट दी जाए.''

मॉरिशस सरकार ने क्या कहा?

एक सरकारी बयान में कहा गया है, "कैबिनेट ने हिंदू धर्म के पब्लिक ऑफिसर्स को सोमवार (22 जनवरी 2024) के लिए 1400 बजे से दो घंटे का एक विशेष अवकाश देने पर सहमति व्यक्त की है, जो भारत में अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में अनिवार्य है, यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है.''

बता दें कि राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत हजारों लोग शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या साधू-संत होंगे. समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने समारोह में जाने से इनकार किया है.

सरयू तट पर मनाई जाएगी दिवाली

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शाम सरयू तट पर दिवाली जैसा जश्न मनाया जाएगा, दीपोत्सव के साथ सरयू तट पर आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा. मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शुक्रवार को कहा कि 18 जनवरी से अयोध्या में निजी भवनों के निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा. श्रद्धालुओं को पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 ‘पुलिस गाइड’ तैनात किए जाएंगे.

उन्होंने यह भी बताया कि 14 जनवरी को ‘डिजिटल टूरिस्ट’ ऐप शुरू किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच अयोध्या में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी कार्यालयों में विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि 16 से 22 जनवरी तक अयोध्या के सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे और रामकोट में बने अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र का उद्घाटन 16 जनवरी को किया जाएगा.

(भाषा से भी इनपुट)

ये भी पढ़ें- आसमान में जगमगाया भगवान राम के नाम का तारा, जम्मू के शिक्षाविद ने कराया रजिस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
CJP Parliament March LIVE: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget