एक्सप्लोरर

Israel-Lebanon Tension Row: 'ये सारे मुसलमानों के लिए...', इजरायल का नाम ले बोले मौलाना साजिद रशीदी- उसे पूरी तरह मिटा देना चाहिए

Israel-Lebanon Tension Row: मौलाना साजिद रशीदी बोले कि हिटलर ने कहा था कि वह कुछ यहूदियों को इसलिए छोड़ रहा है ताकि पूरी दुनिया देख सके कि यह कैसी जाति है. आज वही सच साबित हो रहा है.

Maulana Sajid Rashidi on Israel: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का काम तमाम करने वाले इजरायल पर मौलाना साजिद रशीदी बुरी तरह भड़के हैं. उनका दावा है कि इजरायल ने फिलिस्तीन के संघर्ष का नाजायज फायदा उठाया है. उन्होंने कहा, "ईरान में इस्माइल हानिया को मार दिया गया और ईरान इस पर जवाब देगा. अगर कोई मेरे घर में मेरे मेहमान को मारे तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता. यह सब इजरायल की करतूतों का परिणाम है. अरब दुनिया की चुप्पी भी चिंताजनक है और यह सभी मुसलमानों के लिए अफसोस की बात है. इजरायल को तो पूरी तरह से मिटा देना चाहिए."

बुधवार (दो अक्टूबर, 2024) को न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान मौलाना साजिद रशीदी बोले, "ईरान रक्षा की जंग लड़ रहा है. सेल्फ-डिफेंस को अरबी में 'दिफा' कहते हैं. इजरायल जो कुछ कर रहा है, वह पूरी दुनिया के सामने है और सब लोग जानते हैं. फिलिस्तीन ने 1948 में जो संघर्ष किया, इजरायल ने उसका नाजायज फायदा उठाया. फिलिस्तीन में जो जुल्म (खासकर बच्चों पर) हो रहा है और गाजा में पूरे शहरों को तबाह करने का काम...इसकी सजा इजरायल को भुगतनी पड़ेगी."

हिटलर की बात दिला दिया ये बयान!

मौलाना साजिद रशीदी के मुताबिक, "एडोल्फ हिटलर (जर्मन शासक) ने कहा था कि वह कुछ यहूदियों को इसलिए छोड़ रहा है ताकि पूरी दुनिया देख सके कि यह कैसी जाति है. आज वही सच साबित हो रहा है कि यह एक ऐसी जंग है जो किसी के घर में जाएगी और उसे मार डालेगी." दरअसल, लेबनान में 27 सितंबर, 2024 को इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के मुखिया हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है. मौलाना साजिद रशीदी ने उसी मसले को लेकर इजरायल पर जुबानी हमला बोला.  

जाकिर नाइक पर क्या बोले मौलाना?

मौलाना साजिद रशीदी ने इस्लामिक कट्टरपंथी उपदेशक जाकिर नाइक के उस बयान पर भी राय जाहिर की, जिसमें उसने कहा था कि गाय का मांस इस्लाम में हराम नहीं है. अगर इस पर कोई प्रतिबंध है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए. मौलाना बोले, "भारत में लोग जहां गाय पर बैन है, उसका सम्मान कर रहे हैं. मुसलमान कहीं नहीं खाता है और नबी पाक ने भी कहा था कि गाय के गोश्त में बीमारी है, जबकि दूध में शिफा है."

मुसलमान गाय नहीं खाता है- मौलाना

साजिद रशीदी आगे बोले, "भारत में मुसलमान गाय नहीं खाता पर किरेन रिजिजू ने खुद संसद में कहा है कि वह गाय खाते हैं. जब मनोहर पर्रिकर जीवित थे, उन्होंने कहा था कि हम गोवा में बीफ की कमी नहीं होने देंगे. गाय को कुछ हिस्सों में माता माना जाता है, लेकिन पूरे भारत में ऐसा क्यों नहीं होता? हिंदूवादी संगठनों में कई लोग खुद गाय खाते हैं और मुसलमानों पर इल्जाम लगाते हैं कि वे गाय खाते हैं. असल में मुसलमान गाय नहीं खाता."

यह भी पढ़ेंः ईरान के 200 मिसाइल्स वाले अटैक के बाद अब क्या करेगा इजरायल? राजदूत रुविन अजार ने बताया NEXT प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget