एक्सप्लोरर

'कुछ जोकर टाइप लोग हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं...', धीरेंद्र शास्त्री पर बोले मौलाना साजिद रशीदी

Delhi News: मौलाना साजिद रशीदी अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सोमनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी की थी.

Maulana Sajid Rashidi On Dhirendra Shastri: देश में पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में हैं. वह लगातार देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह रहे हैं. उनके इस तरह के बयान पर अब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री इस तरह की बयानबाजी करके खुद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं. 

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "कुछ जोकर टाइप लोग हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं." उन्होंने कहा, "धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस तरह की उल्टी सीधी बातें खुद को चमकाने के लिए करते हैं." समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा कि इससे मुलसमान कभी नहीं डरता है. उन्होंने कहा, "अगर सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना है तो संसद में ड्राफ्ट लेकर आए."

RSS पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

इस दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाया कि ये लोग माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर में सारी घटनाएं आरएसएस वाले लोग करते हैं. उन्होंने कहा, "अब घटनाएं कम हुईं क्योंकि वहां आरएसएस सत्ता में है." उन्होंने कहा, "राजस्थान में और हरियाणा में जो घटना हुईं सारी घटनाओं के पीछे आरएसएस के लोग हैं. ये लोग ही हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं."

सोमनाथ मंदिर पर की थी विवादित टिप्पणी

इससे पहले मौलाना साजिद रशीदी ने सोमनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी की थी. सोमनाथ मंदिर को लेकर उन्होंने कहा था, "महमूद गजनवी ने मंदिर तोड़कर गलत नहीं किया क्योकि वहां गलत काम होता था." साजिद रशीदी ने दावा किया था, "गलत काम की जानकारी होने के बाद गजनवी ने वहां बाकायदा मुआयना करवाया और CID भेजी थी. जब बात सही निकली तो उन्होंने मंदिर में चढ़ाई नहीं की, उन्होंने मंदिर को तोड़ने का काम नहीं किया. वहां जो गलत काम हो रहे थे, उन्हें खत्म करने का काम किया." मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी के इस बयान पर उनके खिलाफ गुजरात में FIR भी दर्ज हो चुकी है. 

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरी हिंदू महासभा

वहीं हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, "पंडित धीरेन्द्र शास्त्री सनातन धर्म के उपासक हैं और उन्होंने विदेशों में भी जय श्रीराम के नारे लगवाए हैं, वह सच्चे सनातनी हिन्दू हैं. हिन्दू महासभा बागेश्वर महाराज का समर्थन करती है और उनके विरुद्ध कटाक्ष करने वालों की निंदा करती है."

ये भी पढ़ें-Bhiwani Incidence: ‘बजरंग दल को निशाना बनाया जा रहा है’, भिवानी कांड को लेकर ओवैसी के आरोप पर संगठन ने कहा- सीबीआई जांच हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget