एक्सप्लोरर

मास्टर स्ट्रोक: आखिर कब शांत होगा दिल्ली का शाहीन बाग?

दिल्ली के शाहीन बाग में महीने भर से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है. इसी तर्ज पर अब देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं ने प्रदर्शन का मोर्चा संभाल लिया है. आज दिन भर ट्विटर पर #हर_शहर_शाहीन_बाग ट्रेंड करता रहा.

नई दिल्ली: पिछले एक महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. बड़ी संख्या में महिलाएं यहां शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही हैं. अब यही देश के कई शहरों में हो रहा है. कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान से, गया के शांति बाग से, यूपी के प्रयागराज से, कर्नाटक के मैंगलोर से ऐसी तस्वीरें आती जा रही हैं. हर जगह शाहीन बाग की तरह ही महिलाओं ने प्रदर्शन का मोर्चा संभाला हुआ है. सवाल है कि क्या ये सिर्फ लोगों का आंदोलन है ये इसके पीछे कोई बड़ा सियासी खेल खेला जा रहा है.

आज पंजाब से आए संगठन ने शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन का समर्थन किया. शाहीन बाग के धरने के बहाने जमकर राजनीति हो रही है. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दे दिया. उधर पुलिस-प्रशासन की अपील के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क खोलने को तैयार नहीं हैं. शाहीन बाग के आसपास ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हो रही है. आज दिन भर ट्विटर पर #हर_शहर_शाहीन_बाग ट्रेंड करता रहा.

दिल्ली के शाहीन बाग ने विरोध प्रदर्शन का जो रास्ता दिखाया उस तर्ज पर कई जगह प्रदर्शन शुरू हो गये हैं. कल रात दिल्ली के खुरेजी में बड़ी संख्या में महिलाएं नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर आ गयीं. यूपी के प्रयागराज में ऐसा ही एक धरना शुरू हो गया है . दो दिन पहले बिहार के गया में भी महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 5 महीने बाद 36 केंद्रीय मंत्री करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, लोगों से करेंगे बात

सवाल है कि ऐसे प्रदर्शनों के पीछे कौन है, आखिर क्यों शाहीन बाग शांत नहीं हो पा रहा, पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग पीछे हटने को तैयार नहीं, रास्ता छोड़ने को राजी नहीं हैं. क्या जानबूझ कर लोगों को उकसाया जा रहा है?

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने 'कातिल' वाले इस बयान के लिए शाहीन बाग के उसी मंच को चुना जहां महिलाएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं हैं. कहने को इस प्रदर्शन का कोई नेता नहीं, इसके पीछे कोई राजनीति नहीं फिर क्यों एक के बाद एक मोदी विरोधी नेता यहां आते हैं और भड़काऊ भाषण देते हैं. शाहीन बाग के धरने में आने वाले ज्यादातर वही लोग हैं जो मोदी सरकार के खिलाफ हैं. जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी कल रात यहां पहुंची और शाहीन बाग के आंदोलन को जिंदा रखने की अपील की.

करीब एक महीने से चल रहे शाहीन बाग के इस धरने के कारण कालिंदी कुंज की सड़क बंद पड़ी है, लोग घंटो के जाम में फंस रहे हैं और यहां सड़क पर ही लंगर बन रहा है. पंजाब से आए लोग शाहीन बाग के धरने को सही मानते हैं और उसे अपना समर्थन देना चाहते हैं.

नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर शाहीन बाग में शुरू हुआ ये धरना अब एक अलग ही रंग लेता जा रहा है. बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी प्रशासन के लिए चुनौती बन गयी है. इसीलिए अब इसे मॉडल बनाकर शहर शहर ऐसा ही आंदोलन करवाने की कोशिश हो रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget