एक्सप्लोरर
कोलकाता की LIC बिल्डिंग में लगी आग, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर
इस इमारत में एसबीआई, एलआईसी की शाखाएं और अन्य वित्तीय संस्थानों के कार्यालय स्थित हैं.

कोलकाता: मध्य कोलकाता के जवाहरलाल नेहरू सड़क पर स्थित LIC बिल्डिंग की 16वीं मंजिल में आज सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आग लग गई. इस मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्लोबल मार्केट कार्यालय का सर्वर रूम मौजूद था. एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक (कोलकाता मंडल), पीपी सेनगुप्ता ने कहा कि इमारत में किसी के भी फंसे होने की खबर नहीं है. एक दमकल अधिकारी ने बताया कि जीवन सुधा इमारत की 17वीं मंजिल तक तेजी से बढ़ रही आग को फैलने से रोकने के लिए 10 दमकल वाहनों की सेवा ली गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत तेजी से इमारत की अन्य मंजिलों तक फैल रही है. इस इमारत में एसबीआई, एलआईसी की शाखाएं और अन्य वित्तीय संस्थानों के कार्यालय स्थित हैं.
और पढ़ें



















