एक्सप्लोरर

शपथ लेने के बाद बोले अजीत पवार- 'कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्राथमिकता पर थे, इसलिए BJP के साथ गए'

शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि बहुत दिनों तक आपने देखा कि चुनाव के नतीजे 24 तारीख को आए, लेकिन कोई सरकार बना नहीं सका. महाराष्ट्र की जनता और किसानों की समस्याओं का सामाधान करने के लिए हमने ये फैसला लिया और सरकार बनाई.

मुंबई: महाराष्ट्र के लंबे समय से चल रहे सियासी घमासान के बाद सरकार के गठन पर फैसला हो गया. महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है न कि राकांपा का.

शपथ लेने के बाद नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन में बहुत समय लग गया और कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्राथमिकता पर थे, जिसके कारण 'हमने सरकार बनाई'.

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘’महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था. हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार दिया और दूसरी जगह गठबंधन बनाने की कोशिश की. महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए मैं अजीत पवार को धन्यवाद देता हूं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दोनों लोगों को बधाई दी है. सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार बागी बने हैं. एनसीपी का एक धड़ा बीजेपी के साथ गया है. अब बीजेपी को फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करना होगा. कहा जा रहा है कि अजीत पवार के पास नंबर हैं.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है, ‘’देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजीत पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी.’’

24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद बीजेपी-शिवसेना के रास्ते अलग हो गए थे.

महाराष्ट्र LIVE: फडणवीस सीएम-अजीत पवार डिप्टी सीएम बने, शिवसेना ने कहा- शरद पवार को अजीत ने धोखा दिया

Sharad Pawar ने Maharashtra की नई सरकार पर दिया बहुत बड़ा बयान

'Sharad Pawar ने विश्वासघात किया', Tariq Anwar बोले- कोई इस तरह से यू-टर्न लेगा किसी ने नहीं सोचा था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget