एक्सप्लोरर

मनसुख हीरेन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, डूबने से मौत होने की आशंका

पुलिस ने बताया था कि हीरेन ठाणे में मुंबई-रेती बंदर रोड पर खाड़ी के किनारे मृत पाए गए थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हीरेन के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं.

मुंबई: मुंबई में पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास मिले विस्फोटकों से लदे वाहन के मालिक बताये जाने वाले मनसुख हीरेन की मौत के संभावित कारण को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है. ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हीरेन के विसरा को विश्लेषण के लिए मुंबई में एक फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया है.

पुलिस ने बताया था कि हीरेन (46) ठाणे में मुंबई-रेती बंदर रोड पर खाड़ी के किनारे शुक्रवार की सुबह मृत पाए गए थे. अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हीरेन के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'हीरेन के विसरा को संरक्षित रखा गया है और रासायनिक विश्लेषण के लिए मुंबई के कलिना में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है.'

परिवार ने कर दिया था शव लेने से इनकार

अधिकारी ने कहा कि डूबने से हीरेन की मौत होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को ठाणे के नौपाडा में हीरेन के आवास पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लेकर गये और उनके परिवार के सदस्यों को उनका शव लेने के लिए राजी कर लिया गया. परिवार के सदस्यों ने पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर शव लेने से इनकार कर दिया था.

डीसीपी अविनाश भूरे ने कहा, 'पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हीरेन के परिवार के सदस्यों को सौंप दी गई है और आगे की प्रक्रिया जारी है.' ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि हीरेन गुरुवार रात को लापता हो गये थे. मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगी खाड़ी के किनारे उनका शव मिला है.'

जिलेटिन की थी छड़ें

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के पास 25 फरवरी को मनसुख की 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं. पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में हीरेन का बयान दर्ज किया था.

वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले हीरेन ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी. विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस घटना की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराने की मांग की थी. वहीं महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आरोप लगाया है कि हीरेन की संदिग्ध मौत प्रथम दृष्टया एक हत्या है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के घर के पास मिली कार के मालिक की मौत की जांच पर BJP ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget