एक्सप्लोरर

शुरू हुआ मानसून की वापसी का दौर, 25 राज्यों में सामान्य रही बारिश

अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान के बाकी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात और उत्तरी अरब सागर क्षेत्र के शेष इलाकों से भी मानसून की वापसी शुरु होने की संभावना है

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम मानसून की शनिवार को वापसी का दौर मैदानी इलाकों से शुरु हो गया. मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि तीन महीने से अधिक समय तक देश के अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर सुचारु रहने के बाद मानसून की वापसी पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कच्छ और उत्तरी अरब सागर क्षेत्र के कुछ इलाकों से शुरु हो गयी है.

मौसम विभाग की वैज्ञानिक के सती देवी ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान के बाकी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात और उत्तरी अरब सागर क्षेत्र के शेष इलाकों से भी मानसून की वापसी शुरु होने की संभावना है. विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार राजस्थान और आसपास के इलाकों में नमी में कमी आने के बाद राजस्थान, कच्छ और उत्तरी अरब सागर क्षेत्र में शुष्क मौसम ने मानसून की वापसी को सुनिश्चित किया है.

मानसून की वापसी का अगला दौर आने वाले दो तीन दिनों में शुरु मानसून की वापसी वाले क्षेत्रों में राजस्थान के अनूपगढ़, नागौर, जोधपुर, जालौर और नालिया शामिल हैं. विभाग ने मानसून की वापसी का अगला दौर आने वाले दो तीन दिनों में शुरु होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

मानसून में सामान्य से नौ फीसदी कमी दर्ज की गई मानसून के दौरान एक जून से 29 सितंबर तक की अवधि में देशव्यापी स्तर पर बारिश की मात्रा में सामान्य से नौ फीसदी कमी दर्ज की गयी है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में देश में बारिश के सामान्य स्तर 883.6 मिमी की तुलना में 800.4 मिमी बारिश हुयी.

देश के 25 राज्यों में सामान्य बारिश देश के 25 राज्यों में सामान्य बारिश होने के साथ दो राज्यों, केरल और सिक्किम में सामान्य से क्रमश: 24 और 20 फीसदी अधिक बारिश हुयी. इसके अलावा गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का स्तर सामान्य से कम रहा.

विभाग ने अक्तूबर से दिसंबर के बीच दक्षिणी प्रायद्वीप इलाकों में बारिश लाने वाले उत्तर पूर्वी मानसून का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुये इस दौर में सामान्य बारिश होने की संभावना जतायी है. विभाग ने उत्तर पूर्वी मानसून का दीर्घकालिक पूर्वानुमान व्यक्त करते हुये बताया कि इस दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण भीतरी कर्नाटक में बारिश का स्तर 89 से 111 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget