एक्सप्लोरर

दिल्ली: मानसरोवर पार्क में सरेआम लड़की की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: मानसरोवर पार्क में सरेआम एक लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के आरोपी आदिल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. आदिल को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को मुम्बई से गिरफ्तार किया और शनिवार को दिल्ली ले आई है.

आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी पुलिस

घटना बीते बुधवार शाम की है. लड़की घर के पास दुकान पर गई थी. रास्ते में आरोपी युवक से कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने लड़की पर चाकू से वार कर दिया. युवती ने अगले ही दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया. तब से पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

सीसीटीवी के ज़रिए पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसके बाद उसी समय आरोपी की तलाश के लिए कुल 10 टीमें गठित की. इस टीम ने टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंसी पर काम करना शुरू किया. बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और बाकी जगहों पर पुलिस ने तलाशी शुरू की.

यूपी, गुजरात और मुंबई तक गई दिल्ली पुलिस

आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की 5 टीमें उत्तर प्रदेश, गुजरात और मुम्बई तक गईं. तीनों राज्यों की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की पूरी मदद की. पुलिस ने आदिल के रिश्तेदारों से भी बात की और इसी सिलसिले में पता चला की आदिल मुम्बई में है और फिर पुलिस ने उसे मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया.

आदिल ने पुलिस को बताया की वो लड़की को पिछले 3 सालों से जानता है. वह दिल्ली में मारुति वैन चलाता है. लड़की के घर के फर्स्ट फ्लोर से एक लड़का आदिल के वैन से आता-जाता है. इसी दौरान आदिल की दोस्ती लड़की से हुई और दोस्ती का सिलसिला काफी दिनों तक चला.

आदिल ने बनाया लड़की से बदला लेने का प्लान

पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और लड़की आदिल के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन बातचीत का सिलसिला बदस्तूर जारी था. आदिल ने अपने दोस्तों से अपने रिलेशनशिप का ज़िक्र किया. आदिल ने दोस्तों से बताया कि अब लड़की हमसे बात नहीं कर रही है. दोस्तों ने कहा लगता है लड़की तुम्हे धोखा देना चाहती है. जिसके बाद आदिल ने लड़की से बदला लेने का प्लान बनाया.

आरोपी आदिल ने ये प्लान अपने दोस्त जुनैद और एक दूसरे नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर बनाया. प्लान के मुताबिक आदिल ने शहादरा के छोटा बाज़ार इलाके से 120 रुपये का चाकू खरीदा. और फिर लड़की के पीछे अपने दो दोस्तो को लगा दिया. आरोपी के दोस्तों ने लड़की के बाहर निकलने की सूचना उसे दी. जिसके बाद आदिल लड़की के पास गया और लड़की से कुछ देर बात की.

आदिल ने लड़की से वापस मांगा गिफ्ट किया हुआ मोबाइल

आरोपी ने पुलिस को बताया कि हमने उससे अपना मोबाइल मांगा, जो उसे गिफ्ट दिया था. इस बात पर दोनों में नोंकझोक हुई. आदिल ने लड़की से कहा कि मोबाइल नहीं दोगी तो चाकू मार देंगे. लड़की ने मोबाइल देने से मना किया तो अदिल ने लड़की पर चाकूओं से हमला कर दिया.

लड़की पर चाकू से कई बार हमला करने के बाद आदिल मौके से फरार हो गया. फरार होने के बाद आदिल ने अपने दोस्त जुनैद को कॉल किया और फिर दोनों साथ मिलकर फ़रार हो गए. ये दोनों पहले ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, मथुरा और फिर मथुरा से ट्रेन से मुंबई भाग गए. जहां जुवेनाइल आरोपी का मामा रहता है. टेक्निकल सर्विलांस के ज़रिए पुलिस गुजरात पहुंची. उसके आगे सर्विलांस काम नहीं किया.

मुबंई में किस-किस से मिल सकता है आरोपी ?

आरोपी आदिल ने जो ट्रेन पकड़ी थी, उसके जरिये पुलिस को टॉवर मिला. जिसके बाद पुलिस को पता चला कि अगला स्टेशन या तो वापी है या मुंबई. वापी में कनेक्शन नहीं मिला जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और जांच शुरू किया कि आरोपी यहां किस-किस से मिल सकता है ?

आदिल को जानने वालों से बात करने पर पुलिस को दो-तीन सुराग हाथ लगे, जिसके सहारे पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया. इस पूरे काम में मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम की पूरी मदद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget