एक्सप्लोरर

गोवा: पर्रिकर की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने चली थी चाल, लेकिन दो MLA बीजेपी के संपर्क में

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. पार्टी के दो विधायक आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आज दोनों विधायक नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं.

पणजी/नई दिल्ली: गोवा में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है. एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ पार्टी को अंदरखाने बड़ा झटका लग सकता है. देर रात कांग्रेस के दो विधायक अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दयानंद सोपटे और सुभाष शिरोडकर के बारे में चर्चा है कि वे नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

हालांकि दोनों विधायकों में से एक ने गोवा में कहा है कि वह बिजनेस ट्रिप पर जा रहे हैं, तो दूसरे ने इसे फैमिली ट्रिप बताया है. हालांकि एयरपोर्ट पर इनके साथ बीजेपी के 2 बड़े नेता दिखे. जिनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और आयुष मंत्री श्रीपद नाइक हैं. इससे पहले सोमवार को दिन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दयानंद सोपटे और सुभाष शिरोडकर नहीं पहुंचे थे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश ने कहा है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीद रही है.

साथ ही कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देने की बात कही है. बीजेपी पर गोवा में ‘सत्ता की भूखी होने’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इस्तीफा दें और उसे विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने की अनुमति दी जाए.

मनोहर पर्रिकर की तबियत का हाल पर्रिकर (62) फरवरी के मध्य से बीमार चल रहे हैं और उनका गोवा, मुंबई और अमेरिका सहित कई जगहों के अस्पतालों में इलाज हो चुका है. वह रविवार को दिल्ली से एक विशेष विमान से गोवा लौटे. गोवा में उनके घर को ही अस्पताल में बदला गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पर्रिकर दिल्ली के एम्स में अग्नाश्य (पैनक्रियाज) संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे.

कल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, "मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है. उन्होंने आज (सोमवार) सुबह अपने परिजनों से बात की. डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है."

पैंक्रियाज का इलाज करा रहे मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार: सीएमओ गोवा

गोवा विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 16 विधायक हैं. पर्रिकर सरकार को 23 विधायकों का समर्थन हासिल है. राज्य में बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है.

चोडणकर ने राष्ट्रपति को भेजे गए अपने ज्ञापन में कहा, ‘‘हमने राज्यपाल को पत्र सौंपकर कहा था कि हम सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं और सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी को न्यौता देने के विकल्प पर विचार किये बिना सदन को भंग करने का फैसला नहीं हो.’’ बीजेपी के सहयोगी ने कही ये बात वहीं राज्य में बीजेपी की सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने विधानसभा भंग करने के खिलाफ सोमवार को बीजेपी को चेताया. सरदेसाई ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को 'उनके शब्दों पर टिके रहने', गोवा में गठबंधन सरकार के चलते रहने देने और सदन को भंग नहीं करने के लिए कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget