एक्सप्लोरर

इस्लाम में कौन सा काम सबसे अच्छा है? मोदी ने पैगम्बर के संदेश के जरिए मुसलमानों को दिलाई याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मैं सभी देशवासियों को रमजान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे आशा है यह अवसर लोगों को शांति और सदभावना के उनके संदेशों पर चलने की प्रेरणा देगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के 43वें एपिसोड में देशवासियों को रमजान और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों को रमजान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे आशा है यह अवसर लोगों को शांति और सदभावना के उनके संदेशों पर चलने की प्रेरणा देगा. उन्होंने कहा, एक बार एक इंसान ने पैगम्बर साहब से पूछा- “इस्लाम में कौन सा कार्य सबसे अच्छा है?” पैगम्बर साहब ने कहा – “किसी गरीब और जरूरतमंद को खिलाना और सभी से सदभाव से मिलना, चाहे आप उन्हें जानते हो या न जानते हो.

उन्होंने कहा, ''बुद्ध पूर्णिमा प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष दिवस है. हमें गर्व होना चाहिए कि भारत करुणा, सेवा और त्याग की शक्ति दिखाने वाले महामानव भगवान बुद्ध की धरती है.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज विश्व में हर जगह टकराव और मानवीय पीड़ा देखने को मिलती है. भगवान बुद्ध की शिक्षा घृणा को दया से मिटाने की राह दिखाती है.''

मोदी ने कहा, ''समूचे एशिया में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें विरासत में मिली हैं. यही कारण है कि हम पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जो दक्षिण-पूर्वी एशिया के महत्वपूर्ण स्थानों को, भारत के खास बौद्ध स्थलों के साथ जोड़ता है.''

उन्होंने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सविंधान के माध्यम से दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो हाशिये पर खड़े करोड़ों लोगों को सशक्त बनाया. करुणा का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता.

समर इंटर्नशिप की घोषणा प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेयजल मंत्रालय आदि ने मिलकर एक ‘ स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटनशिप 2018’’ शुरू की है. उन्होंने कहा, ‘‘ कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, एनसीसी और एनएसएस के नौज़वान, नेहरु युवा केंद्र के युवा जो समाज के लिए, देश के लिए कुछ करना और कुछ सीखना चाहते हैं, समाज के बदलाव से अपने आप को जोड़ना चाहते हैं, उसके निमित्त बनना चाहते हैं; जिनमें एक सकारात्मक ऊर्जा को लेकर समाज में कुछ-न-कुछ कर गुज़रने का इरादा है, उन सब के लिए अवसर है और इससे स्वच्छता को भी बल मिलेगा.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रत्येक इंटर्न को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की ओर से एक प्रमाणपत्र दिया जायेगा. इतना ही नहीं, जो इंटर्न इसे अच्छे से पूरा करेंगे, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उन्हें दो क्रेडिट प्वाइंट भी देगा.

फिट इंडिया मोदी ने कहा, ''पिछले महीने ‘मन की बात’ के दौरान मैंने देशवासियों से फिट इंडिया का आह्वान किया और सभी को निमंत्रण दिया कि आइये! फिट इंडिया से जुड़िये. मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग बड़े उत्साह के साथ इसके साथ जुड़ रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''सम्पूर्ण शारीरिक विकास और मानसिक संतुलन के लिए योग का क्या उपयोग है, अब हिन्दुस्तान को दुनिया में बताना नहीं पड़ता. योग करते हुए मेरा एनिमेटेड वीडियो इन दिनों काफी प्रचलित हो रहा है. एनिमेशन करने वालों को मैं इसके लिए बधाई देता हूं.''

कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत सहित दुनिया के 71 देशों ने हिस्सा लिया. हमारे खिलाडियों ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. ये सफलता हर भारतीय को गर्व दिलाती है. उन्होंने कहा, मैच समाप्त होने के बाद जब पदक के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए athlete वहां पदक के साथ तिरंगा झंडा लपेटे खड़े होते हैं, राष्ट्रगान की धुन बजती है. ऐसे समय में मन गौरव और उमंग से भरा होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget