एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है.

Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती कराया गया है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है.’’

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. चन्नी ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं.’’ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह जी के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’’

मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी.

उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है. पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है. उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी. जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी. पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. सिंह साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे हैं.

2004 में गिरफ्तार हुआ था जैश आतंकी शम सोफी, 2019 में एक्टिव होकर कई हत्याओं को दिया अंजाम, आज एनकाउंटर में ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget