एक्सप्लोरर

Tral Encounter: 2004 में गिरफ्तार हुआ था जैश आतंकी शम सोफी, 2019 में एक्टिव होकर कई हत्याओं को दिया अंजाम, आज एनकाउंटर में ढेर

Tral Encounter: कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि शम सोफी साल 2004 में गिरफ्तार हुआ था और दो साल जेल में बिताए थे. इसके बाद ये फिर एक्टिव हुआ और कई हत्याओं को अंजाम दिया.

Tral Encounter: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में बुधवार को सुरक्षबलों के साथ हुए एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर आतंकवादी शम सोफी मारा गया. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि  त्राल मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जिसकी पहचान शमीम सोफी के नाम से हुई है. इसको हम शम सोफी के नाम से जानते हैं. ये जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर है. इसको हमने पहले 2004 में गिरफ़्तार किया था, इसने पीएसए के तहत 2 साल जेल में बिताए.

इसके साथ ही विजय कुमार ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद फिर ये सक्रिय हो गया था, साल 2019 के जून में शम सोफी पूरी तरह सक्रिय हो गया था. उसके बाद उसने कई हत्याएं की. ये बाहर से आए जैश के आतंकियों को पनाह देता था. हमें 2 आतंकवादी की सूचना मिली थी जिसमें से कमांडर मारा गया और दूसरी की तलाशी की जा रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के त्राल इलाके के तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया.

बीते दो दिनों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया. शोपियां में सोमवार और मंगलवार को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में पांच आतंकियों को मार गिराया. शोपियां ज़िले के तुलरान और फेरीपोरा इलाके में हुए इन ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 178 बटैलियन, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान शामिल रहे.

Antilia Case: क्राइम ब्रांच ने की सचिन वाजे और पीआई सुनील माने की कस्टडी की मांग, जानें पूरा मामला

सीमावर्ती इलाकों में अब इतने किलोमीटर तक के दायरे में किसी भी संदिग्ध की तलाशी ले सकेगी BSF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget