एक्सप्लोरर

'क्या गलत है इसमें?', सप्ताह में 70 घंटे वर्क आवर पर अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने क्या कुछ कहा?

Narayan Murty Statement: नारायण मूर्ति के बयान का कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने समर्थन किया. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वे रोज 12-15 घंटे काम करते हैं.

Manish Tewari On Narayan Murty Statement: इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के वर्किंग आवर बढ़ाने को लेकर दिए बयान पर बहस जारी है. अब कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी इसमें कूद पड़े हैं.

उन्होंने नारायण मूर्ति का समर्थन करते हुए कहा कि उनके जैसे कई जन प्रतिनिधि रोज 12-15 घंटे काम करते हैं. उन्होंने एक्स पर कहा, "मैं सप्ताह में 70 घंटे काम को लेकर नारायण मूर्ति के बयान पर मचे हंगामे को समझ नहीं पा रहा हूं कि इसमें क्या गलत है." 

मनीष तिवारी ने दिया खुद का उदाहरण

मनीष तिवारी ने कहा, "हममें से कुछ जनप्रतिनिधि लोगों की सेवा करते हुए सप्ताह के सातों दिन 12-15 घंटे काम करते हैं. मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी बार रविवार की छुट्टी कब ली थी. रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में कार्य दिवस भी होता है."

मनीष तिवारी ने आगे कहा, "यदि भारत को वास्तव में सुपर पावर बनना है तो एक या दो पीढ़ियों को सप्ताह में 70 घंटे काम करने की नीति बनानी होगी. सप्ताह में 70 घंटे काम के साथ एक दिन छुट्टी और एक साल में 15 छुट्टियां बेहतर मानी जानी चाहिए."

नारायण मूर्ति के बायान के बाद छिड़ गई बहस

इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने पिछले दिनों लोगों को सुझाव दिया था कि अगर भारत को ग्लोबल पावर से मुकाबला करना है तो युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए. उन्होंने कहा था, "भारत की वर्क प्रोडक्टिविटी दुनिया में सबसे कम में गिना जाता है. जब तक हम इसमें सुधार नहीं करेंगे तब तक उन देशों के साथ कंपटीशन नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने काफी प्रगति की है."

ये भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का पंजाब के राज्यपाल को खरी-खरी, 'आप आग से खेल रहे हैं, ये गंभीर मामला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget