एक्सप्लोरर

केजरीवाल को पीटने के बयान पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले- मनोज तिवारी ने जान से मारने की दी खुली धमकी

MCD Election 2022: मनीष सिसोदिया ने इसकी जांच की मांग करते हुए कहा कि मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि जो भी इनमें उनके साथ है सबके खिलाफ करवाई की जाए.

Manish Sisodia Slams Manoj Tiwari: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर दिए गए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) के बयान पर बवाल मच गया है. दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) ने मनोज तिवारी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) बौखला गयी है. साज़िशों से ऊपर उठकर अब हत्या के मंसूबे बनाने लगी है. बीजेपी नेता पहले गाली-गलौज करते रहे लेकिन बात नहीं बनी तो अब मारने की धमकी दे रहे हैं.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मनोज तिवारी ने जिस भाषा में बात की है, वो जान से मारने की एक खुली धमकी है. मनोज तिवारी कहने के लिये कह रहे हैं कि कोई हमला करने वाला है, लेकिन उनको ये सब कैसे पता. आज हम चुनाव आयोग को शिकायत देने जाएंगे. पुलिस में भी शिकायत करेंगे. मनोज तिवारी की गिरफ़्तारी की मांग करेंगे.

सिसोदिया ने की कार्रवाई की मांग

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, 'मनोज तिवारी ने चुनाव से पहले केजरीवाल को बहुत नीचा दिखाने की कोशिश की. मनोज तिवारी ने हमारे मुख्यमंत्री को खुली धमकी दी है. बीजेपी अब हत्या की कोशिश में आ गयी है. उनका (मनोज तिवारी) कहना है कोई हत्या भी कर सकता है, उनको कैसे पता कौन हत्या करेगा?' सिसोदिया ने उसकी जांच की मांग करते हुए कहा कि मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया जाए. जो भी इनमें उनके साथ है सबके खिलाफ करवाई की जाए. अरविंद केजरीवाल देश में लोकप्रिय नेता हैं.  

मनोज तिवारी ने क्या कहा था?

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एमसीडी चुनाव की तैयारियों के बीच गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया. इसमें मनोज तिवारी ने कहा, "कोई भी दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीट सकता है. कोई भी सीएम केजरीवाल की आंख फोड़ और पैर तोड़ सकता है. वह देश के गृह मंत्री से उनको सुरक्षा देने की की मांग करते हैं, क्योंकि लोग उन्हें कहीं भी पीट देंगे." तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को अपने कर्माों की सजा को मिलनी ही है. चार दिन पहले ही मटियाला से उनके विधायक गुलाब सिंह को भी लोगों ने पीटा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में फिर कलह, अशोक गहलोत ने बोला 'गद्दार' तो सचिन पायलट ने दी नसीहत | 10 बड़ी बातें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget