एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: 'मनीष ने जांच में सहयोग नहीं किया...', सिसोदिया की गिरफ्तारी पर पढ़ें CBI का पूरा बयान

Delhi Liquor Case: आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के आरोपों को गलत बताया है. केजरीवाल ने इस मामले में बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया.

CBI Statement On Sisodia Arrested: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार (26 फरवरी) की शाम गिरफ्तार कर लिया है. सिसोदिया को गिरफ्तार करने से पहले तकरीबन 8 घंटे की लंबी पूछताछ हुई. जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में उनसे कई सवाल किए गए. सवालों का सही जवाब नहीं देने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 

सीबीआई अब सिसोदिया को सोमवार (27 फरवरी) को कोर्ट में पेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने सिसोदिया को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने एक बयान भी जारी किया है. सीबीआई ने कहा, "सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है."

नई शराब नीति में घोटाले के आरोप

सीबीआई ने अपने बयान में कहा है, "साल 2021-22 के लिए बनाई गई आबकारी नीति में गड़बड़ी के मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 14 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था." सीबीआई ने कहा, "मुंबई की एक निजी कंपनी के तत्कालीन CEO व 06 अन्य के खिलाफ 25 दिसंबर 2022 को आरोप पत्र दाखिल किया गया है. आगे की जांच की जा रही है." 

सिसोदिया की गिरफ्तारी का कारण

सीबीआई ने कहा, "सिसोदिया को 19 फरवरी 2023 को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया था. उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देकर एक सप्ताह का समय मांगा था. उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए 26 फरवरी को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था. आज यानी रविवार (26 फरवरी) को उनसे वही सवाल फिर से दोहराए गए जिनका जवाब उन्होंने 17 अक्टूबर 22 को पूछताछ के दौरान नहीं दिए थे."

मनीष नहीं दे रहे थे सवालों के जवाब

सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया ने एक बार फिर से सवालों के जवाब टालने की कोशिश की. सीबीआई ने कहा, "वह ना सिर्फ जानकारी छिपा रहे थे, बल्कि टीम को बरगलाने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई." सीबीआई का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे सबूत जुटाए गए थे जिनसे उनकी संलिप्तता साबित होती है. इसी से जुड़े सवालों के जवाब सिसोदिया नहीं दे सके. 

केजरीवाल बोले- गंदी राजनीति है

जानकारी के मुताबिक, सिसोदिया का मेडिकल परीक्षण सोमवार (27 फरवरी) सुबह किया जाएगा. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मनीष बेक़सूर हैं. उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा."

ये भी पढ़ें-Manish Sisodia Arrested: 'दुनिया में ऐसा कोई शिक्षा मंत्री नहीं होगा जो शराब घोटाले में जेल गया', मनीष सिसोदिया पर बीजेपी का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई शुरू, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई शुरू, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget