एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: 'दुनिया में ऐसा कोई शिक्षा मंत्री नहीं होगा जो शराब घोटाले में जेल गया', मनीष सिसोदिया पर बीजेपी का वार

Manish Sisodia Arrest: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके AAP पर हमला बोला.

Delhi Excise Policy Scam, Manish Sisodia Arrest: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले की जांच में सहयोग न करने पर रविवार (26 फरवरी) को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 'आप' (AAP) पर हमला बोला. 

प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''पूरे विश्व का कोई ऐसा शिक्षा मंत्री नहीं होगा जो शराब घोटाले में जेल गया है. जांच एजेंसी इमोशन पर काम नहीं करती, तकनीकी पहलू पर जांच करती है. शराब मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने शराब का घोटाला किया. मनीष सिसोदिया जी ने कमीशन के चक्कर में घोटाला किया. शराब घोटाले में कमीशनखोरी की बदबू आ रही है.''

'आधा कमीशन केजरीवाल जी लेते थे'

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आगे आम आदमी पार्टी को घेरते हुए आगे कहा, ''शराब के ठेके मोहल्लों में खोले गए थे. ज्यादा से ज्यादा शराब की दुकानें खोली गईं. हमने बार-बार मनीष सिसोदिया से सवाल पूछे. 'आप' और केजरीवाल ने आबकारी नीति को लेकर कभी तकनीकी पहलू नहीं बताया. आधा कमीशन केजरीवाल जी लेते थे. बतौर शराब मंत्री मनीष जी ने दिल्ली को शराब में डुबो दिया. शराब के कोई भी तकनीकी सवाल का जवाब नहीं दिया.''

'अरविंद केजरीवाल जी कहते थे मोहल्ला...'

संबित पात्रा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल जी कहते थे- हम मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे, वहां पर मोहल्ला पार्लियामेंट करेंगे. वहां सदन में पूछेंगे महिलाओं से कि आप क्या चाहती हैं. मोहल्ले में शराब की दुकान बंद होनी चाहिए या खुलनी चाहिए. बहुत शराब के ठेके खुल रहे हैं मोहल्लों में, ये शराब के ठेके अगर महिलाएं कहेंगी बंद होने चाहिए तो हम बंद कर देंगे.''

पात्रा ने कहा कि यह वीडियो प्रचलन में है, हर कोई इसे जानता है, देख चुका केजरीवाल के इस वीडियो को. वहीं अरविंद केजरीवाल जब चुनाव जीतकर आते हैं तो ठीक उससे उलट कितनी कॉलोनियों में अधिक से अधिक शराब की दुकानें खोली जा सकें, स्कूलों के पास कैसे शराब की दुकानें खोली जा सकें, हमारे धार्मिक स्थलों के पास कैसे शराब की दुकान खोली जा सके, इसका पूरा का पूरा एक षडयंत्र किया. केवल और केवल भ्रष्टाचार और कमीशन के लिए.'' 

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ''हमने बार-बार शराब मंत्री, आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया जी से कुछ सवाल पूछे थे. अरविंद केजरीवाल जी खुद एक ब्यूरोक्रेट रहे हैं. अरविंद केजरीवाल जी को टेक्निकल प्रश्नों के उत्तर देने भली भांति आते हैं लेकिन मैं आपसे पूछता हूं, लगभग एक साल का समय गुजर गया, क्या अरविंद केजरीवाल जी ने या उनकी टीम में से किसी एक व्यक्ति ने, एक्साइज पॉलिसी को लेकर कोई टेक्निकल प्रेस कॉन्फ्रेंस किया?'' 

उन्होंने कहा, ''हमने सवाल पूछा था कि आखिर आपकी जो एक्साइज पॉलिसी थी, जो शराब नीति थी, ये इतनी अच्छी पॉलिसी थी, जिसके विषय में आप बोलते थक नहीं रहे थे कि इतने करोड़ों का हमें फायदा होगा, आखिर आपको वो आनन-फानन में वापस क्यों लेनी पड़ी? एक कारण आपने नहीं दिया.''

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल यह बोले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को ‘गंदी राजनीति’ बताया. उन्होंने सिसोदिया को बेकसूर करार दिया. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मनीष बेकसूर हैं. उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ में आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इससे हमारे हौंसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मजबूत होगा.''

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया क्योंकि उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे. दूसरे दौर की पूछताछ के लिए सिसोदिया 11 बजकर 15 मिनट पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे. सीबीआई ने पहली बार उनसे पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की थी. वह सीबीआई की एफआईआर में सिसोदिया आरोपी नंबर-1 हैं.

यह भी पढ़ें- Manish Sisodia Arrested: CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, 10 प्वाइंट में जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget