एक्सप्लोरर

बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की कुमरडीही ‘ए’ कोयला खदान में फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. पुली में खराबी के कारण मजदूर करीब 50 मीटर नीचे फंस गए थे.

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की एक कोयला खदान के भीतर फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यह घटना सोमवार (26 अक्तूबर 2026) को सरकारी स्वामित्व वाली ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ की सहायक कंपनी ‘ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड’ (ECL) की ‘कुमरडीही ए’ भूमिगत खदान में पुली में खराबी आने के कारण हुई थी.

ECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) सतीश झा ने कहा, ‘‘सभी 14 मजदूरों को बचा लिया गया है. किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.’’खदान के पुली ड्रम से रस्सी फिसल जाने के कारण ये मजदूर लगभग 50 मीटर की गहराई में दो ‘लिफ्टिंग केज’ में फंस गए थे, जिससे खनिकों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होनेवाली व्यवस्था बाधित हो गई थी.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निर्देश

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, खदान में गहराई में फंसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा गया. उन्हें पानी और सूखा खाना भेजा गया, ताकि लंबे समय तक फंसे रहने के बावजूद वे बीमार न पड़ें.

खदान के एक अधिकारी ने बताया कि खदान में गहराई में फंसे मजदूरों से संपर्क बनाए रखना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना ये दोनों काम पूरी रात चलता रहा. इन दोनों कामों के बीच सही संतुलन बनाए रखना जरूरी था.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया था. पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी पूरी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया था. इस दौरान दुर्गापुर की अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) अंकिता अग्रवाल और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार मौके पर पहुंचे थे.

पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर मौजूद थे. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट, पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग और खदान प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से पूरी रात बचाव कार्य चलता रहा था. इस सफलता के बाद से लोगों ने राहत की सांस भी ली है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget