एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर को फिर हिंसा में झोंकने की तैयारी! भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले

भारतीय सेनाओं ने असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में हथियार और युद्ध का सामान बरामद किया.

Manipur Violence: मणिपुर के काकचिंग और थौबल जिलों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. पुलिस ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को ये जानकारी दी है.  सुरक्षाबलों ने हथगोले, कई राइफल और हैंडगन बरामद किए हैं. पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि सुरक्षाबलों को काकचिंग के वबागई में एक फार्म क्षेत्र से एक बिना मैगजीन के आईएनएसएएस राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, तीन हथगोले, तीन कार्बाइन मैगजीन, नौ एमएम के चार गोले और अन्य सामान मिले.  

थौबल जिले के क्वार्क मरिंग में एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान नौ एमएम की एक देसी पिस्तौल, एक एसबीबीएल बंदूक, दो हथगोले, एक आईएनएसएएस मैगजीन, 12 बोर की तीन कारतूस और एक रेडियो सेट मिला है. मणिपुर पिछले साल मई से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी हिंसा की चपेट में है जिसमें अब तक करीब 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं. मणिपुर में जारी हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार खुफिया आधारित संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस अभियान का लक्ष्य राज्य में शांति बहाल करना और उग्रवादी गतिविधियों को कंट्रोल करना है. इस दौरान भारतीय सेनाओं को बड़ी मात्रा में हथियार और युद्ध सामग्री मिले.  

कुकी और मैतेई में विवाद का कारण

कुकी और नगा पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का विरोध करते आए हैं. माना जाता है कि कुकी को मणिपुर की पहाड़ियों में मैतेई राजाओं ने ही बसाया था. ताकि वे इंफाल घाटी में मैतेई और घाटी पर आक्रमण करने वाले नागाओं के बीच एक बफर के रूप में काम कर सकें. आज इन दोनों समुदाय के बीच की लड़ाई का मुख्य कारण आरक्षण है. पहाड़ियों में रहने वाले कुकी समुदाय सरकार की अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल हैं, लेकिन मैतेई नहीं हैं. इसलिए मैतेई समुदाय के लोग लंबे समय से अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं कुकी और नगा का आरोप है कि विकास के रूप में अधिकांश मैतेई समुदाय को मिलता है.

ये भी पढ़ें: दीपावली से पहले यूपी की जनता को योगी सरकार का तोहफा, बिजली विभाग से जुड़ा है ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget