एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में कैसे खत्म होगी खूनी हिंसा? 'ऑयरन लेडी' इरोम शर्मिला ने बताया सॉल्यूशन, पीएम मोदी से की अपील

Manipur Violence: मणिपुर में 3 मई 2023 से जातीय हिंसा की आग भड़की हुई है. 82 दिनों में अब तक 160 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Irom Sharmila On Manipur unrest: मणिपुर जातीय हिंसा की आग में सुलग रहा है. 3 मई को राज्य में हिंसा की जो आग भड़की वो आज तक जारी है. इस दौरान राज्य में 160 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. इस दौरान राज्य में इंसानियनत को शर्मसान करने वाली घटनाएं भी हुईं, जिसने पूरे देश को हिला दिया. राज्य में हो रही हिंसा और इसे रोकने के उपाय पर 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर रही मणिपुर की बेटी इरोम शर्मिला ने अपनी राय दी है.

इंडिया टुडे से बातचीत में इरोम शर्मिला ने हिंसा के पीछे युवाओं पर नशे के असर और बेरोजगारी को बड़ी वजह बताया. इरोम ने कहा, राज्य में लोगों के समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी का एक हिस्सा उग्रवादियों को जाता है. ऐसी स्थिति में लोगों का मन अशांत है. उन्होंने राज्य में शांति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की. 

बताया हिंसा खत्म करने का उपाय

हिंसा खत्म करने के उपाय को लेकर पूछे गए एक सवाल पर इरोम शर्मिला ने कहा, प्रधानमंत्री को राज्य के विधायकों से बात करनी चाहिए और तनावपूर्ण मुद्दों पर जोर देना चाहिए. इरोम ने राज्य के प्रतिनिधियों से जिम्मेदारी लेने और शांति बहाल करने के लिए काम करने की अपील भी की.

आयरन लेडी ने बताया कि मैतेई और कुकी समुदाय के बीच संघर्ष नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है. दोनों नफरत से भरे हुए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पड़ोसी राज्यों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, हां वे शांति के लिए कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि केंद्र सरकार जानबूझकर मणिपुर की स्थिति को अनदेखा कर रही है. राज्य में तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है.

3 मई को शुरू हुई थी हिंसा

मणिपुर में बीती 3 मई को हिंसा भड़क गई थी, जब राज्य के मैतेई समुदाय को आदिवासी दर्जा देने के लिए हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ रैली का आयोजन किया था. कुकी समुदाय की रैली के बाद हिंसा भड़क गई थी. इसके बाद से पूर्वोत्तर का ये राज्य लगातार हिंसा की आग में सुलग रहा है. हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ यौन हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं. 19 जुलाई को राज्य में महिलाओं से दरिंदगी को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था.

वीडियो में पुरुषों की भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाते नजर आई थी. 4 जुलाई को हुई इस घटना में एक महिला के साथ रेप का भी आरोप है. दो महीने बाद जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई. अभी तक मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें

कोलकाता में महिला कराटे ट्रेनर से TMC कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी! पीड़िता बोली- मणिपुर कांड जैसा हाल करने की दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget